Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बलरामपुर :आतंकी हमले को लेकर लोगों में भारी आक्रोश









अखिलेश्वर तिवारी 
शहीदों को दी जा रही है श्रद्धांजलि वहीं पाकिस्तान का पुतला जलाकर किया जा रहा विरोध

बलरामपुर ।।  जम्मू कश्मीर के पुल गांव में आतंकवादियों द्वारा किए गए कायरता पूर्ण बर्बर हमले में शहीद हुए 44 वीर सपूतों को जिले के विभिन्न समाज सेवी संस्थाओं संगठनों तथा पुलिस विभाग एवं सशस्त्र सीमा बल के जवानों द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई है तथा घायल हुए जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की जा रही है । वहीं जगह जगह विभिन्न संगठनों द्वारा पाकिस्तान विरोधी नारे लगाकर पाकिस्तान का पुतला जलाकर विरोध भी दर्ज कराया जा रहा है । 

                 


जानकारी के अनुसार तहसील सदर गेट पर अधिवक्ताओं ने बौद्ध परिपथ को जाम कर पाकिस्तान का पुतला जलाया तथा पाकिस्तान विरोधी नारे लगाते हुए घटना में शामिल आतंकवादी संगठन का नामोनिशान मिटा देने के लिए सरकार से मांग की गई । अधिवक्ताओं का कहना था कि सरकार और पाकिस्तान से आर पार की लड़ाई लड़े ।
               



अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने कलेक्ट्रेट परिसर में पाकिस्तान विरोधी नारे लगाते हुए एक ज्ञापन राष्ट्रपति को संबोधित सौंपा जिसमें मांग किया गया है कि कश्मीर में आतंकवादी हमले में शहीद हुए सभी जवानों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपए का मुआवजा दिया जाए । पाकिस्तान को आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए मुंह तोड़ जवाब दिया जाना चाहिए ।
                
वीर बने चौराहे पर शहीद विनय कायस्था की प्रतिमा के समक्ष महारानी लाल कुंवरि स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रों ने आतंकवादी हमले में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की और पाकिस्तान विरोधी नारे लगाते हुए सरकार से इसका मुंह तोड़ जवाब देने की मांग की ।




 आतंकवादियों के इस कायरता पूर्ण कृत्य की चारों ओर निंदा की जा रही है । वही पूरा देश इस घटना को लेकर काफी आहत व आक्रोशित है । लोगों की दिली इच्छा है कि अब पाकिस्तान को तथा आतंकवादी संगठनों को मुह तोड़ जवाब दिया जाना चाहिए । इसके लिए चाहे जो भी करना पड़े सरकार कड़े कदम उठाए ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे