Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पुलवामा अटैक : शहीद हुए जवानों को दी गयी अश्रुपूरित श्रद्धांंजलि










गम और गुस्से में उबल रहे लोगों ने पाकिस्तान का जलाया पुतला
ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। 14 फरवरी को देश की रक्षा करते जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकी अटैक में अपने प्राणों की आहूति देने वाले सीआरपीएफ के जवानों की आत्मा की शांति के लिए जिलेभर में श्रद्धांंजलि सभा का आयोजन किया गया।








 इस दौरान गम और गुस्से में उबल रहे लोगों ने पाकिस्तान तथा वहां के प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला जलाया। यहां आयुक्त सभागार में देवीपाटन मण्डल के आयुक्त सुधेश कमार ओझा व कलेक्ट्रेट में एडीएम रत्नाकर मिश्र की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन कर दो निमट का मौन रखा गया तथा ईश्वर से शहीदों की पुण्य आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

इस दौरान जेडीसी देवीपाटन मण्डल, चारों जिलों के प्रभारी डीएम, नगर मजिस्ट्रेट सुभाषचन्द्र प्रजापति, अपर उपजिलाधिकारी बीके प्रसाद, गुलाम सरवर, एसओसी जेडी यादव, कलेक्ट्रेट परिवार से प्रशासनिक अधिकारी सुरेश नरायन मिश्र, माता प्रसाद शुक्ला, सुरेन्द्र, ई-डीएम अमित गुप्ता, संजय श्रीवास्तव, आनन्द कुमार श्रीवास्तव, विशाल श्रीवास्तव, आयुध लिपिक संदीप तिवारी, एलबीसी सुशील कुमार, रवि कुमार व अन्य मौजूद रहे।  




     हमारे खरगूपुर संवाददाता के अनुसार जम्मू कश्मीर के पुलवामा में गुरुवार को जवानों पर हमला कर शहीद करने के मामले में पाकिस्तान प्रधानमंत्री के विरोध में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर वहां के प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला फूंक कर विरोध जताया। शुक्रवार को यहां खराब मौसम के बावजूद विश्व हिंदू परिषद के विभाग संयोजक धर्मेंद्र मिश्र की अगुवाई में विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा जुलूस निकाला गया। जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ गांधी चौराहे पर पहुंचा जहां पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को आतंकी गतिविधियों में लिप्त होकर इस देश के जवानों पर हमला कर उन्हें शहीद करने का आरोप लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान विरोधी नारे लगाए।




 विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पाकिस्तान के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर जल्द से जल्द सबक सिखाने की मांग की, जिससे शहीद जवानों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि व उनके परिजनों को संतुष्टि मिल सके। पाकिस्तान के कायराना हरकत के विरोध में जुलूस व पुतला फूंकने के कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद जिला उपाध्यक्ष वेद प्रकाश गुप्त, रामसमुझ साहू, राकेश शुक्ल, आदर्श तिवारी, विशाल मिश्र, सचिन श्रीवास्तव, जमुना प्रसाद मौर्य, सत्येंद्र, विपिन, रोहित, मुकेश सहित विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के तमाम कार्यकर्ता शामिल रहे।



दूसरी ओर आतंकी हमले के विरोध में हिंदू युवा वाहिनी नगर प्रभारी सूरज देवराज की अध्यक्षता में वाहिनी कार्यालय पर आतंकी हमले में शहीद जवानों के प्रति 2 मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित कर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पूरी शक्ति के साथ पाक को कुचलने की मांग की गयी। श्रद्धांजलि सभा में धर्म प्रकाश गुप्त, राजीव सोनी, मनीष प्रताप सिंह, दिनेश गुप्त, रामकरण मोर राम बनारस, विनोद, जगदंबा तिवारी सहित हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।



     हमारे करनैलगंज संवाददाता के अनुसार देश के रक्षार्थ अपने प्राणों का उत्सर्ग करने वाले भारत माता के अमर सपूतों को आज अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद के आवाहन पर इकठ्ठा होकर बस स्टॉप पर लोगों ने श्रद्धाजंलि अर्पित की। भारत माता के अमर सपूतों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया गया और भारत माता जिंदाबाद, पाकिस्तान, इमरान खान व आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाकर दुश्मनो को चेताया गया। इस मौके पर पाकिस्तान का पुतला फूंककर विरोध दर्ज कराया गया। श्रद्धांजलि सभा में परसपुर विकास मंच के अध्यक्ष एके सिंह, परिषद के प्रदेश सचिव सुभाष सिंह, हर्षित सिंह, अजय सिंह, नन्हे बाबा, अमित, रणंजय, अंकित शर्मा, अमरेश मौर्य, विपिन, विवेक सिंह, मनीष नरेंद्र, मान सिंह नकुल, सौरभ, आसिफ, प्रज्वल, प्रिंस, सत्यम, अंशुमान, बिरजेश, गणेश, सूरज सहित तमाम लोग शामिल हुए।



       नवाबगंज संवाददाता के अनुसार कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले से दुःखी प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ने शुक्रवार की सुबह अपने कस्बे के पड़ाव स्थित आवास पर दो मिनट का मौन रख कर आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मंत्री ने कहा कि कायरतापूर्ण की गई इस कृत्य का जितनी भी निंदा की जाए, वह कम है। उन्होंने कहा कि इस घटना से देश के लोगों में उबाल है। देश के लिए शहीद हुए जवानों की कुर्बानी बेकार नहीं जायेगी। आतंकवादी अपने मंसूबों में कभी भी कामयाब नहीं होंगे। आतंकवादियों के खिलाफ सरकार कड़ी कार्यवाही करेगी। इस दौरान अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बाबूलाल शास्त्री, पीआरओ वेद प्रकाश दूबे, जनार्दन प्रसाद तिवारी, गिंडू सिंह, अनिल सिंह, लल्लू तिवारी, प्रधान मोहम्मद इलियास, विनोद तिवारी, रतनदेव तिवारी, मंडल अध्यक्ष पिंकू सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।



       हमारे वजीरगंज संवाददाता के अनुसार कश्मीर के पुलवामा में सेना पर हुए आतंकी हमले में शहीद जवानों को लेकर विभिन्न संगठनों एवं पत्रकारों ने श्रद्धांजलि देते हुए गहरा रोष व्यक्त किया है। कस्बा स्थित डाक बंगले में वरिष्ठ पत्रकार शिवकुमार सिंह के नेतृत्व में बैठक कर घटना की भर्त्सना करते हुए सरकार से त्वरित व प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की गई। वहीं भाजपा, सपा, कांग्रेस सहित अनेक संगठनों ने भी श्रद्धांजलि देते हुए घटना पर रोष व्यक्त किया है।


मोतीगंज पुलिस ने भी अर्पित की श्रद्धांंजलि

जिले की मोतीगंज थाने की पुलिस ने भी दो मिनट का मौन रखकर देश के जांबाज सैनिकों की शहादत पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। मोतीगंज थानाध्यक्ष गोरखनाथ सरोज के नेतृत्व में थाने में तैनात सभी पुरूष एवं महिला कर्मियों ने कश्मीर के पुलवामा में गुरूवार को आतंकी हमले में शहीद हुए देश के 42 जांबाज सैनिकों को नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की। थाना परिसर में आयोजित श्रद्धांंजलि सभा में पुलिसकर्मियों ने दो मिनट मौन रखकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे