Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़:आतंकी हमले में शहीदों को विभिन्न संगठनों ने मोमबत्ती प्रज्वलित कर दी श्रद्धांजलि








शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ | पुलवामा मे हुए आतंकी हमले ने लोगो को झकझोर कर रख दिया है | इस हृदय विदारक हमले से लोगो मे जबरजस्त आक्रोश देखने को मिल रहा। इस हमले के विरोध प्रदर्शन का क्रम सुबह से ही बदस्तूर जारी है | एक ओर जहा हमले से आक्रोशित ऑल इंडिया रूलर बार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मुक्कू ओझा एडवोकेट की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने जिला कचेहरी में पाकिस्तान का झंडा फूंका और आक्रोशित अधिवक्ताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तो वही हमले के विरोध में आक्रोशित बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बजरंगदल के झंडे के साथ बाइक जुलूस निकाला और अम्बेडकर प्रतिमा के सामने पाकिस्तान का पुतला फूंक कर विरोध जताया। इस दौरान बजरंगियों ने पाक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।






 तो वही पुलवामा में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों को एसपी प्रतापगढ़ एस आनन्द द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर दो मिनट का मौन रखकर दी गई विनम्र श्रद्धांजलि। श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संवेदना व्यक्त की गयी।
इसी क्रम में कलेक्ट्रेट सभागार में एकत्रित होकर कश्मीर के पुलवामा आतंकी हमलें में शहीद सैनिकों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुये 02 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी शम्भु कुमार, अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार, कलेक्ट्रेट के कर्मचारीगण, अधिवक्तागण सहित अन्य सम्भ्रान्त लोग उपस्थित रहे। इसी क्रम में जूनियर बार एसोसिएशन के नवनिर्मित भवन पर हुई बैठक में पदाधिकारियों एवं सदस्यों का तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे इस दौरान पुलवामा में हुए आतंकियों के द्वारा कायरता पूर्ण हमले की निंदा करते हुए न्यायिक कार्य से विरत रहने का प्रस्ताव दिया गया इस दौरान अधिवक्ताओं ने शांति मार्च जुलूस निकालकर नगर के विभिन्न चौराहों से होते हुए नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी सभागार पहुंचे जहां पर 2 मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना व्यक्त किया गया और शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई | इस मौके पर महामंत्री शेष बहादुर सिंह पुष्पा कर चंद्र प्रताप सिंह श्याम नारायण पांडे सुरेश पांडे राम प्रताप मिश्र संग्राम सिंह नागेंद्र  विद्या सागर शुक्ल कमलेश शुक्ला जरियारी राजेंद्र सिंह आशीष श्रीवास्तव सहित आदि अधिवक्ता गण मौजूद रहे |


 इसी क्रम में पुलवामा में निर्दोष वीर सिपाहियों पर हुए आतंकी हमले में हताहत जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए सर्व समाज के प्रबुद्ध जनों ने मोमबत्ती प्रज्वलित कर तथा 2 मिनट का मौन धारण रख कर नगर के अंबेडकर चौराहे पर गहरा शोक प्रकट किया तथा श्रद्धा सुमन अर्पित किया | इस दौरान उपस्थित जनसमूह आक्रोशित था कथा एक स्वर में सभी ने कहा दुस्साहसी आतंकवादियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जानी चाहिए मारे गए जवानों के परिजनों को बड़ी मात्रा में आर्थिक सहायता के साथ सुरक्षा , सांत्वना दी जानी चाहिए | 






इस मौके पर एलायंस क्लब के जोनल एडवाइजर रोशन लाल उमरवैश्य,  डॉ दयाराम मौर्य  रत्न ,  डॉ शिवानी मातानहेलिया , जिला पंचायत सदस्य ठाकुर प्रकाश सिंह जूनियर बार के अध्यक्ष लीला धर दुबे दीपक मिश्रा एडवोकेट राकेश कनौजिया रवि सिंह ,शिवेश शुक्ल एडवोकेट, कुंज बिहारी राजीव सिंह दुर्गेश सिंह शैलेश दुबे सरदार जोगिंदर सिंह रंजन मिश्र एडवोकेट विवेक यादव एनएचएम संघ के अध्यक्ष सीएम शुक्ला  परमानंद मिश्रा एडवोकेट रामानुज मिश्र संजय उपाध्याय वेद प्रकाश हरकेश बहादुर विवेक पांडे सुनील सिंह डीके शर्मा अमित कुमार शुक्ला डॉक्टर अमित कुमार पांडे पवन सिंह बृजेश मिश्र अनिल पांडे विद्यार्थी सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे और कैंडल जलाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे