आर के गोस्वामी
बस्ती प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत किसानों को 6 हजार वार्षिक देने की योजना मे हो रही लूटखसोट ।
किसानो के नाम का चयन करने के नाम पर अवैध वसूली हो रही है। मामला बस्ती सदर तहसील के लेखपाल गौरव सिंह पर किसानो से उनका नाम भेजने के लिये 100-100 रुपये वसूलने का लगाया आरोप । लेखपाल के किसान सम्मान योजना के नाम पर वसूली को लेकर कटरुआ वीरसिंह गांव के प्रधान सहित सैकड़ो किसान उप जिलाधिकारी बस्ती सदर का घेराव कर शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की ।
बस्ती जिले के सदर तहसील अंतर्गत आने वाला गांव कटरुआ वीरसिंह के प्रधान सहित सैकड़ो किसानों ने लेखपाल गौरव सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है जहां प्रधानमंत्री मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी भ्रष्टाचार मुक्त करने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को बार-बार निर्देश दे रहे हैं लेकिन बस्ती जिले में मोदी और योगी का निर्देश इन अधिकारियों और कर्मचारियों पर कोई असर नहीं दिख रहा है वहीं बस्ती जिले में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा चलाए जा रहे किसान सम्मान योजना के तहत जिले में लेखपालों द्वारा फीडिंग के नाम पर जमकर किसानों से 100-100 रुपये वसूली किया जा रहा है इस वसूली को रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किया जा रहा है जो लेखपाल को किसान सम्मान योजना के तहत 100 रुपए तक घुस नही देरहा उस किसान की फील्डिंग नही कराया जाएगा ।यह किसानों का आरोप है ।
वहीं इस पूरे मामले पर बस्ती मंडल के कमिश्नर अनिल सागर ने बताया कि शिकायतें बहुत मिल रही हैं इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ