ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। 2009 बैच के युवा आईएएस अधिकारी डॉ. नितिन बंसल गोण्डा के नए जिलाधिकारी बनाये गए हैं। भटिंडा (पंजाब) के मूल निवासी डॉ. बंसल एमबीबीएस की पढ़ाई करने के बाद सिविल सर्विस में आए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर में करीब दो वर्ष के प्रशिक्षण के उपरांत कानपुर नगर के संयुक्त मजिस्ट्रेट बने। इसके बाद प्रयागराज के मुख्य विकास अधिकारी का कार्यभार संभाला। सपा सरकार में 9 फरवरी 2013 को इन्हें कन्नौज का जिलाधिकारी बनाया गया, किन्तु उसी दिन आदेश संशोधित करते हुए कानपुर देहात का जिलाधिकारी बना दिया गया। बाद में वह इटावा और मथुरा के जिलाधिकारी भी रहे। इसी बीच उन्हें विशेष सचिव सिंचाई तथा मिशन निदेशक, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन में भी काम करने का अवसर मिला।
29 जून 2017 से वह प्रधानमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी में नगर आयुक्त के पद की जिम्मेदारी सम्भालते हुए काशी को स्मार्ट सिटी बनाने के मिशन में लगे हुए थे। गोण्डा की दशा को देखते हुए शासन ने बहुत सूझबूझ के अधिकारी को तैनात किया है। युवा आईएएस से जिलेवासियों की हसरतों को पंख लग गये हैं।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ