वासुदेव यादव
अयोध्या। कांग्रेस पार्टी के जिला महासचिव व लोकप्रिय जन नेता मोहम्मद आफाक उर्फ भोलू भाई ने जम्मू-कश्मीर के पुलवावा में आतंकवादी हमले में मारे गए सभी शहीद जवानों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की है । लोकप्रिय कांग्रेसी नेता मोहम्मद आफाक उर्फ भोलू भाई ने देश के प्रधानमंत्री से मांग किया है कि आतंकवादियों को बक्सा ना जाए तथा सख्त कार्रवाई करते हुए मृतक जवानों के परिजनों को तत्काल समुचित आर्थिक मदद प्रदान की जाए। साथ ही मांग किया है कि इस तरह की आतंकी घटना की पुनरावृति पुनः न हो, अतः केंद्र सरकार आवश्यक कदम उठावे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ