Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा:जनसत्ता दल के कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च कर आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।








दुर्गा सिंह पटेल
मसकनवा गोंडा।जनसत्ता दल लोकतांत्रिक गोण्डा के संरक्षक एव राजा भइया यूथ व्रिगेड के जिलाध्यक्ष विजय विक्रम सिंह(सुमित भइया) के नेतृत्व में मोमबत्ती जलाकर माँ भारती के वीर सपूतों को दी गयी विनम्र श्रद्धांजलि इसके उपरांत बैठक शोकसभा के रूप में सम्पन्न हुई




शोक सभा मे जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों पर हुए कायराना आतंकी हमले की घोर निंदा करते हुए शहीद भारत माता के वीर सपूतों को मोमबत्ती जलाकर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।


इस दौरान विजय विक्रम सिंह ने कँहा आतंकवाद पर कसते हुए शिकंजे की बौखलाहट और निराशा ही इस घटना से साफ दिखाई देती है।और सरकार से मांग करते है कि शहीद जवानों के परिजनों को एक-एक करोड़ का मुआवजा दिया जाये



भावी प्रत्याशी डॉ श्याम नारायण वर्मा ने कहा कि ये घटना गंभीर और चिंताजनक है जितनी निंदा की जाये कम है।
जनसत्ता दल के युवा नेता उमेश पांडेय  ने कहा कि हमला कायरतापूर्ण है,पूरी तरह से बर्बाद हो चुका पाकिस्तान को कड़े जबाब की जरूरत है।



इस दौरान मुख्य रूप से यशपाल सिंह,जगन्नाथ पटेल, रविन्द्र पाण्डेय, बब्लू श्रीवास्तव,पप्पू तिवारी,भोला तिवारी,जक्शन तिवारी,दिग्विजय तिवारी  रामशंकर जायसवाल, उमेश प्रधान,अजय यादव,गोविन्द जायसवाल,बृजलाल वर्मा,संजय वर्मा   सहित भारी संख्या में लोग घटना की निंदा करते हुए वीर शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किये।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे