Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा :पुलिस की तत्परता से बड़ी घटना होने से बची








डॉ ओपी भारती 
गोण्डा : वजीरगंज कस्बे में बुधवार को हुई मामूली कहा-सुनी  पुलिस की तत्परता से शुक्रवार शाम को बड़ी घटना में तब्दील होने से बच गयी।वादी की तहरीर पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर दूसरे सम्प्रदाय के आठ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।




शिव सरन तिवारी निवासी भगोहर द्वारा शुक्रवार शाम को दर्ज कराए केस के अनुसार इनकी वजीरगंज कस्बे में भी मकान व दूकान है।बुद्धवार को इनके भतीजे बजरंगी तिवारी मोटर सायकिल से जा रहे थे।तभी कस्बे के मोहल्ला घोसियाना निवासी सलमान ने उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी।इस को लेकर कहा-सुनी हुई।उसी रंजिश को लेकर शुक्रवार शाम लगभग 6.30 बजे अकबर अली,कल्लन,सलमान,एजाज अहमद उर्फ पप्पू,सल्लू,बाभन,जाफर,नीबर निवासी गण कस्बा वजीरगंज व कई अन्य लोग लाठी,डण्डा, सरिया,तलवार,फरसा,कुल्हाड़ी व ईंट पत्थर लेकर दूकान पर चढ़ कर गाली गुप्ता देने लगे।मना करने पर वादी व भाई गिरधारी को मारने लगे।




इनके भय व आतंक से अफरा-तफरी मच गई और दूकानदार अपनी दुकानें बंद कर भागने लगे।जिससे लोक व्यवस्था भंग हो गई।शोर -शराबे पर जब बाजार के लोग आने लगे तो ये लोग अपने मोहल्ले में भाग गये व वहां से भी ईंट पत्थर चलाने लगे।
प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि आठ नामजद सहित कई अज्ञात के विरुद्ध बलवा,पथराव,गाली- गलौज,जान लेवा हमला करने व 7 क्रिमिनल ला अमेंडमेंट एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर अकबर अली,सल्लू,तनवीर खान,शादाब खान,रियाज खान,अनीस,जीत मोहम्मद व कल्लन निवासी गण कस्बा वजीरगंज को गिरफ्तार कर जेल रवाना कर दिया गया है व शेष अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।




कस्बे में देर शाम को जब स्थिति काबू से बाहर होने लगी तब उच्चाधिकारियों को सूचित करना पड़ा।सूचना पर एसडीएम तरबगंज सौरभ भट्ट, सीओ तरबगंज कृष्ण चन्द्र सिंह सहित नवाबगंज,मनकापुर,तरबगंज,कोतवाली देहात,उमरी बेगम गंज थानों की पुलिस भी पहुची।तब जा कर स्थिति नियंत्रण में लाई जा सकी।शनिवार को भी शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु तरबगंज व नवाबगंज की पुलिस कस्बे में तैनात है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे