राकेश गिरी
बस्ती। पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले को लेकर पूरा देश आज शहीदों को श्रद्धांजलि दे रहा है। बस्ती जिले में एसोसिएशन ऑफ इंडिपेडेंट स्कूल के बैनर तले दर्जनों स्कूलों के हजारों बच्चों ने आज लगभग किलोमीटर की श्रृंखला बनाकर हमले में शहीद हुए जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि साथ ही सभी छात्रों में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा साफ देख रहा था बच्चे पाकिस्तान मुर्दाबाद आतंकवाद को नेस्तनाबूद करो के नारे लगा रहे थे सभी की एक सुर में मांग थी।
अब समय आ गया कि आतंकवादियों के इस हमले का करारा जवाब दिया जाना चाहिए। जिस तरीके से आतंकवादियों ने हमारे वीर जवानों को मारा है। हमें खून के बदले खून चाहिए हम केवल बदला चाहते हैं मानव श्रृंखला के दौरान सिटी मांटेसरी स्कूल, सावित्री विद्या विहार , जीवीएम कान्वेंट स्कूल, इंडियन पब्लिक स्कूल , सेंट बेसिल यूनिक साइंस अकेडमी , उर्मिला एजुकेशनल अकैडमी, सेंट्रल अकेडमी, के हजारों बच्चों ने प्रतिभाग लिया। मानव श्रृंखला में सहयोग के लिए कैलाश दुबे अनूप खरे , धीरेंद्र सिंह जगदीश मिश्रा जेपी तिवारी सन्तोष सिंह, पंकज त्रिपाठी ,राजेन्द्र तिवारी, प्रेरक मिश्रा , महेंद्र तिवारी मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ