अमरजीत सिंह
पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे मे लेकर शव को पी एम के लिए भेजा
अयोध्या ब्यूरो।लखनऊ अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर पटरंगा थाना के बाकर पुर गांव के पास शुक्रवार की रात मे एक फार्चूनर कर व बाईक की आमने सामने टक्कर हो गई ।जिसमे बाइक सवार दोनों युवाओं की दर्दनाक मौत हो गई पुलिस ने दोनों वाहनों कोई अपने कब्जे मे ले लिया हैं और दोनों शव को पी एम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।और दोनों के घर सुचना कर दिया गया हैं ।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात लगभग 10:30 बजे लखनऊ अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर पटरंगा थाना के बाकर पुर गांव के पास एक बाईक गलत दिशा मे जा रही थी की सामने से एक तेज रफ़्तार फार्चूनर आ रही थी जब तक दोनों कुछ समझ पाते तब तक दोनों की भीषण टककर हो गई ।वहाँ आस पास के लोगो ने सुचना डायल 100 एम्बुलेंस को दिया जो सुचना के बाद मौके पर पहुंचे हाइवे चौकी प्रभारी भीम सेन यादव ने दोनों घायलों को एम्बुलेंस से इलाज के लिए सी एच सी मवई ले गये जहाँ पर प्राथमिक उपचार के के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया ।दुर्घटना करने वाले वाहन को पुलिस ने अपने कब्जे मे ले लिया हैं ।
इस घटना के बावत पटरंगा थाना प्रभारी बिर्जेश सिंह से बात की गई तो उन्होंने ने बताया की दुर्घटना मे दोनों मरने वाले युवकों की पहचान हो गई हैं जिसमे ताज़ मोहम्मद उम्र 20 वर्ष निवासी शेख पुर सतरिख जनपद बाराबंकी व सदानंद उम्र 22 वर्ष निवासी शेख पुर बाईक सवारो ने हेलमेट नहीं पहन रखा था ।और दोनों के शव को पी एम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है और दोनों के घर वालो को सुचना भी दे दी गई है


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ