Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बलरामपुर:आतंकी घटना को लेकर पाकिस्तान के विरुद्ध बढ़ा जनाक्रोश










अखिलेश्वर तिवारी 
बलरामपुर :जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आत्मघाती आतंकी हमले के बाद से पूरे देश में जन आक्रोश बढ़ता जा रहा है देश की जनता पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों केस कायराना हमले की निंदा करते हुए पाकिस्तान के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने को लेकर लोग सड़कों पर उतर कर विरोध दर्ज करा रहे हैं पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों के साथ जगा जगा पुतला जलाकर विरोध दर्ज कराया जा रहा है

                




जानकारी के अनुसार विकासखंड श्री दत्त के ग्राम सभा  दरीचौरा चौराहे पर जम्मू कश्मीर पुलवामा में विगत दिनों भारतीय जवानों पर आतंकवादी हमले से आक्रोशित यहां के क्षेत्रवासियों व स्कूली बच्चों के द्वारा पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का शव यात्रा निकाल कर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए पुतला फुका गया । प्रदर्शन करते हुए लोग भारतीय जवान जिंदाबाद के नारे लगाए गए ।




पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला दहन करने के बाद सहीद हुए भारतीय सैनिकों को नमन करते हुवे श्रद्धांजलि दी गई । श्रद्धांजलि देने वालों में मोनू श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा मिशन मोदी अगेन पीएम महंत जितेंद्र वन, जिला महामंत्री जिला मीडिया प्रभारी राहुल जायसवाल, नंदकिशोर मिश्रा, ब्लाक अध्यक्ष चंदन मिश्रा, अवधेश मिश्रा, राकेश तिवारी, प्रधान सूरज प्रसाद पाण्डेय, ओम प्रकाश त्रिगुणायक भाजपा मंडल श्रवण पांडे, राम बरन, राजकुमार पाण्डेय, विशाल सहित क्षेत्र के तमाम लोग उपस्थित रहे ।

                      

सादुल्लानगर के उद्योग व्यापार मंडल युवा प्रकोष्ठ द्वारा बाजार बंद करके आतंकी घटना का विरोध दर्ज कराया गया । व्यापार मंडल के तमाम पदाधिकारी सदस्य व स्थानीय लोगों ने पाकिस्तान का पुतला दहन किया तथा पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए सरकार से पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब देने की मांग की ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे