अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। नगर पालिका परिषद बलरामपुर परिसर में नपाप अध्यक्ष प्रतिनिधि साबान अली की मौजूदगी में जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले के दौरान शहीद हुए वीर सैनिकों तथा जिला मुख्यालय के वरिष्ठ समाजसेवी आजाद सिंह उर्फ छोटे भैया के आकस्मिक निधन को लेकर शोक सभा आयोजित की गई ।
नगर पालिका के तमाम सभासद अधिशासी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने 2 मिनट मौन रखकर शहीद हुए सैनिकों तथा समाजसेवी आजाद सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की । शोक सभा में उपस्थित सभी लोगों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि मृत आत्मा को ईश्वर मोक्ष प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख की असहनीय घड़ी में सहन शक्ति प्रदान करें ।
शाबान अली ने कहा कि आतंकवादियों द्वारा किए गए कायराना हमले कि जितना भी निंदा की जाए वह कम है । उपस्थित घड़ी में परिवार को सभी लोगों ने इस दुख की घड़ी में शोकाकुल परिवार को शोक संवेदना प्रकट की । सभी ने कायराना हमले का जवाब देने की मांग उठाई । समाजसेवी आजाद सिंह के आकस्मिक निधन को जनपद बलरामपुर के सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति बताया गया । शोक सभा के दौरान अधिशासी अधिकारी राकेश कुमार जयसवाल सहित नगर पालिका के सभासद एवं कर्मचारी मौजूद थे ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ