अमरजीत सिंह
अयोध्या ब्यूरो। जिलाधिकारी डॉ अनिल कुमार का विदाई समारोह का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया विदाई समारोह में एडीएम सिटी विंध्यवासिनी राय मुख्य विकास अधिकारी पुरुषोत्तम दास गुप्ता मुख्य राजस्व अधिकारी एडीएम वित्त राजस्व मदन चंद दुबे डिप्टी कलेक्टर ज्योति सिंह अपर जिलाधिकारी प्रशासन सोमदत्त मौर्य जिला पूर्ति अधिकारी शोभनाथ यादव व सूचना विभाग के अधिकारी ने स्मृति चिन्ह व माला पहनाकर भावभीनी विदाई दी ।
धार्मिक आस्था के प्रतीक जनपद अयोध्या में नये जिलाधिकारी के पद पर अनुज कुमार झा की नियुक्ति की गयी है। माना जा रहा है कि सोमवार तक वह अपना पदभार ग्रहण कर लेंगे। अनुज कुमार झा 2009 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वह ज्वाइंट मजिस्ट्रेट संभल, मुख्य विकास अधिकारी झांसी, जिलाधिकारी महोबा, कन्नौज एवं रायबरेली के महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर कार्यरत रहे हैं। इसके साथ ही अनुज झा निदेशक, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश के पद से स्थानांतरित होकर जिलाधिकारी के रूप में बुलंदशहर नियुक्त हुए थे। जिलाधिकारी के रूप में अनुज झा का यह अयोध्या जनपद में पांचवां कार्यकाल है। इससे पूर्व वर्ष 2014 में वह आरआरडीए के मुख्य कार्यपालक अधिकारी के पद पर कार्यरत रह चुके हैं


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ