Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अयोध्या:नाई सेन सविता समाज ने शहीदो व कर्पूरी ठाकुर को दी सच्ची श्रद्धांजलि










अयोध्या (वासुदेव यादव) आतंकी हमला में मारे गए सभी शहीदों को रविवार की शाम मां सरयू के पावन तट अयोध्या नयाघाट पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर व मोमबत्ती जलाकर नाई सेन सविता शर्मा ठाकुर समाज के लोगों ने सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की। 






 इस दौरान कर्पूरी ठाकुर सेवा संस्थान के अध्यक्ष लोकप्रिय नेता श्याम बिहारी ठाकुर ने कहा कि यह हरकत बहुत ही कायरतापूर्ण किया गया है। जिसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग किया कि आतंकियों के विरुद्ध तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए तथा शहीदों के परिजनों को एक-एक करोड़ रूपया आर्थिक मदद सरकारी नौकरी रहने को घर तथा उनके बच्चों की निशुल्क पढ़ाई की व्यवस्था की जाए । शहीदों को यूपी के विवेक हत्याकांड से भी बड़ी सहायता यूपी की योगी सरकार दे। 


 जबकि संस्थान के महामंत्री राम कुमार सेन ने कहा कि पुलवामा की आतंकी घटना से आज पूरा देश दुखी व रो रहा है। हर जगह आक्रोश है।  अब आतंकियों के मंसूबे को कुचलना होगा। आतंकियों का कोई जाति धर्म मजहब नहीं होता है। सरकार उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।
  इसी दौरान बिहार प्रांत के पूर्व मुख्यमंत्री रहे जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके चित्र पर भी सभी ने पुष्प अर्पित करते हुए, उनके प्रति श्रद्धा सुमन समाज के लोगों ने अर्पित किया और उन्हें ओबीसी का हिमायती बताया गया। 


 कार्यक्रम में घनश्याम ठाकुर बब्लू ठाकुर अयोध्या शर्मा कृष्ण कुमार प्रदीप शर्मा विजय कुमार रामसागर अमित ठाकुर चंद्रमा ठाकुर प्रमोद कुमार राधेश्याम अवधेश राहुल सदाबृक्ष कृष्ण कुमार गर्जन ठाकुर महेश ठाकुर रघु नंदन झींगुर आचार्य अस्कंद दास सहित श्री सरयू घाट सेन नाई समाज एवं कर्पूरी ठाकुर जन सेवा संस्थान के सभी सदस्य व पदाधिकारीगण काफी संख्या में शामिल है तथा शहीदों को नमन किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे