Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा:प्राइवेट स्कूलों पर शिक्षा विभाग का छापा, गैरमान्यता के संचालित पाए गए स्कूल








शरफुद्दीन खान हशमती
मुशाहिद नगर,  गोण्डा। शिक्षा क्षेत्र बभनजोत में गैर मान्यता प्राप्त व मानक विहीन स्कूलों को लेकर बीआरसी बभनजोत की टीम ने शनिवार को चार स्कूलों पर छापेमारी की जिसमें तीन स्कूलों को बंद कराया गया।




    खण्ड शिक्षा अधिकारी अर्जुन प्रसाद वर्मा की टीम द्वारा स्वर्गीय बृजलाल मिस्त्री शिक्षण संस्थान महुवा पाकड़, मदरसा अरबिया अहिलेसुनन्त फैजे गौसिया, गौतम बुद्ध बाल विद्या मंदिर रसूलपुर खान, आशा पब्लिक स्कूल गौरा चौकी पर छापेमारी की गई। टीम ने स्कूलों के मान्यता के साथ ही अन्य कागजात देखे। इसमें पाया गया कि आयशा पब्लिक स्कूल की मान्यता हो चुकी है।
बाकी तीन स्कूलों के प्रबंधन द्वारा कोई कागजात न दिखा पाने के उपरांत स्कूलों को बन्द करा दिया गया तथा बच्चों के अभिभावकों से अपील किया कि अपने बच्चों का दाखिला सरकारी विद्यालयों में करायें।उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में प्रशिक्षित शिक्षक व शिक्षिकाएं पढ़ाती हैं।


खण्ड शिक्षा अधिकारी ने सख्ती के साथ अवैध रूप से चला रहे स्कूल के संचालकों से दोबारा स्कूल न खोलने की हिदायत दी। साथ ही उन्होंने संचालकों से कहा कि अगर स्कूल खुलने की जानकारी मिली तो विभाग की ओर से सख्त से सख्त कार्यवाही की जायेगी तथा आवश्यकता पड़ने पर संचालकों व स्कूलों में पढ़ाने वाले अध्यापकों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराई जाएगी
    इस मौके पर ब्लाक समन्वयक राम विलास वर्मा, पवन कुमार मिश्रा, जावेद कमर आदि मौजूद रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे