Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती :सीएम योगी ने निमार्णाधीन मुण्डेरवा चीनी मिल का किया निरीक्षण







सुनील उपाध्याय 
बस्ती :जिले मे आज दोपहर दो बजे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ  अचानक निमार्णाधीन बस्ती  मुण्डेरवा चीनी मिल का निरीक्षण किया गया। इस मिल का शिलान्यास विगत वर्ष 29 जनवरी 2018 को किया गया था। यह चीनी मिल चीनी एवं गन्ना विकास निगम लिमिटेड उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बनवायी जा रही है। 





श्री योगी ने उपस्थित निगम के अधिकारियों एवं मण्डलायुक्त व जिलाधिकारी से कहा कि इसका जल्द से जल्द निमार्ण कार्य पूरा किया जाय तथा इसका ट्ायल भी शीघ्र कराया जायेगा। इस मिल के चालू होने से किसानों को जहां लाभ प्राप्त मिल सकेगा वहीं उनको खुशहाली भी आयेगी एवं स्थानीय लोगों को रोजगार भी प्राप्त होगा। मुख्यमंत्री के भ्रमण के समय उनके साथ अपर मुख्य सचिव सूचना एवं पर्यटन श्री अवनीश अवस्थी, विशेष सचिव मुख्यमंत्री श्री अमित सिंह, चीनी निगम के एम0डी0 एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे। 


 मुख्यमंत्री जी का मुण्डेरवा में बनाये गये हेलीपैड पर स्वागत विधायक श्री दयाराम चैधरी, मण्डलायुक्त श्री अनिल कुमार सागर, आई0जी0 श्री आशुतोष कुमार , जिलाधिकारी डा0 राजशेखर, डी0आई0जी0/एस0पी0 श्री दिलीप कुमार , जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी श्री पवन कसौधन, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्री अजय सिंह गौतम, वरिष्ठ नेता श्री राजेन्द्र नाथ तिवारी एवं अन्य पार्टी के पदाधिकारियों व प्रतिनिधियों द्वारा किया गया। 



कार्यक्रम की सफलता एवं सहयोग के लिए मण्डलायुक्त श्री अनिल कुमार सागर एवं जिलाधिकारी डा0 राजशेखर ने संबंधित सभी लोगों एवं प्रिंट व इलेक्ट्ानिक मीडिया के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे