Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा:मनकापुर में ट्रक की ठोकर से किशोर की दर्दनाक मौत









गोण्डा: रविवार को ट्रक घुमाते समय 14वर्षीय किशोर ठोकर लगने से दर्दनाक मौत हो गयी।मौके से ट्रक चालक ट्रक समेत फरार हो गया।पुलिस शव कब्जे में ले लिया।
    



मनकापुर कोतवाली क्षेत्र ग्राम ज्ञानीपुर रामप्रसाद के मजरे भलुहा गांव निवासी दीपक पुत्र पप्पू पुलिस को दिये तहरीर में कहा है कि प्रार्थी का भाई रवीश उम्र14वर्ष पुत्र महादेव रविवार को प्राथमिक विद्यालय में खेल रहा था कि तभी गांव के ही ट्रक चालक माने पुत्र महादेव लापरवाही-पूर्वक ट्रक घुमाते समय प्रार्थी के छोटे भाई को ठोकर मार दिया।




जिससे घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी और चालक ट्रक समेत फरार हो गया। पुलिस ने भाई के तहरीर पर विभिन्न धारा में ट्रक चालक के विरुद्व मामला दर्ज कर लिया है और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिये जिला मुख्यालय भेज दिया है।वही प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के बडे भाई के तहरीर पर प्राथमिक दर्ज अरोपी युवक की तलाश की जा रही है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे