गोण्डा: मनकापुर पुलिस ने पति समेत
पांच लोगो के विरुद्व दहेज उत्पीड़न समेत विभिन्न धाराओ मामला दर्ज किया है।
मनकापुर कोतवाली क्षेत्र ग्राम मनकापुर के मजरे
सोनारनपुर गांव निवासनी नीलम सोनी पुत्री घनश्याम सोनी पुलिस को दिये तहरीर
में कहा है कि वर्ष 2016 में हिन्दु रीति-रिवाज के साथ जनपद अम्बेडकर के दुल्हापुर
भीटी के निवासी मदनेश सोनीं पुत्र रमा शंकर के साथ हुई और राजी-खुशी से जीवन कट
रहा था।
बीते दो माह से पति द्वारा मायके ला कर छोड़ दिया गया है।पति द्वारा दूसरी
शादी करना चाह रहा है।पीडिता जब ससुराल रहने के लिये गयी तो वही पति मदनेश,ससुर
रमा शंकर पुत्र अज्ञात,सास मनोरमा पान्डेय पत्नी रमा शंकर (कोट मैरिज)
नंनद सोनी पत्नी जेपी सोनी,बहनोई जेपी सोनी पुत्र अज्ञात निवासी
उपरोक्त द्वारा एक राय हो कर मार-पीट कर भगा दिया और वापस ले जाने से इंकार किया
जा रहा है।वही प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पीडिता के तहरीर पर
प्राथमिक दर्ज कर ली गयी और जांच की जायेगी।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ