शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ | पुलवामा में हुए कायरतापूर्ण हमले एंव पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकवाद के विरोध में नगर के अंबेडकर चौराहे पर शहीदों को श्रद्धांजलि समर्पित करने के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा धरने का आयोजन किया गया |
इस मौके पर जिला अध्यक्ष हरिओम मिश्र विधायक रानीगंज अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा विधायक सदर संगम लाल गुप्ता वरिष्ठ भाजपा नेता गणेश नारायण मिश्र स्वामीनाथ शुक्ला पूर्व विधायक बृजेश सौरभ प्रताप सिंह राजेश सिंह जिला पंचायत सदस्य प्रकाश सिंह यशोदा श्रीवास्तव गया प्रसाद पांडे यशार्थ सिंह आदि ने श्रद्धांजलि देते हुए अपने अपने विचार रखे |
वहीं दूसरी ओर सांध्य कालीन अटेवा द्वारा शिक्षक कर्मचारियों ने नगर के अंबेडकर चौराहे से कैंडल मार्च निकालकर नारेबाजी करते हुए सैनिक पुनर्वास कल्याण कार्यालय पहुंचे जहां पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की | इस मौके पर करुणेश सिंह आशुतोष सिंह ललित मिश्र सरस नवीन अर्जुन वासुदेव राकेश शर्मा अंजनी शुक्ला संतोष शर्मा वेद प्रकाश सहित आदि लोग शामिल रहे |


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ