Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़:सिविल कोर्ट में चला स्वच्छता अभियान










शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़।राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के 150वीं जयंती के उपलक्ष में  दिवानी न्यायालय परिसर में ,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला पंचायत राज विभाग के सहयोग से स्वच्छता कार्यक्रम के तहत जनपद न्यायालय प्रांगण की साफ सफाई कराई गई ।कार्यक्रम का शुभारंभ न्यायिक अधिकारी सचिव मधु डोगरा ने स्वयं झाड़ू लगाकर किया । 





पंचायत राज विभाग की ओर से ए डी ओ पंचायत सदर राम जी मिश्र के निर्देशन में 22 सफाई कर्मियों ने पूरे जनपद न्यायालय प्रांगण की साफ सफाई किया ।स्वच्छता अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत सिविल कोर्ट में स्थित सभी वादकारी कक्षो ,बरामदों कार्यालयों की साफ सफाई कराई गई ।इस अवसर पर सचिव न्यायिक अधिकारी मधु डोगरा ने अभियान का उदघाटन करते हुए कहा कि माननीय हाई कोर्ट के निर्देशानुसार ,एवं जनपद न्यायाधीश नन्द लाल के आदेशानुसार स्वच्छता कार्यक्रम चलाया जा रहा है ,उन्होंने साफ सफाई के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि जिस प्रकार अपने शरीर व कपड़ों की सफाई आवश्यक होती है उसी प्रकार से अपने घर ,कार्यालय ,व आस पास भी साफ सफाई जरूरी होती है विमारियों से बचाव के लिये भी स्वच्छता जरूरी है ।





इस अवसर पर नामिक अधिवक्ता ,मध्यस्थ विश्वनाथ त्रिपाठी ,अरविंद शुक्ला ,पीएलवी गिरीश पांडेय,शीला शुक्ला ,जुल्फिकार अली  ,दिनेश पांडेय ,मिडिएशन लिपिक शैलेन्द्र कुमार ओझा ,डी एल एस ए लिपिक विनोद मिश्र ,अजय शर्मा सहित सिविल कोर्ट के नाजिर मोहम्मद अली,नवीन कुमार नायब नाजिर , आदि मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे