Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़:करेंट से संविदाकर्मी की मौत , आक्रोशित लोगों ने मार्ग किया जाम









शिवेश शुक्ला  
प्रतापगढ़। गांव के पास एचटी लाइन पर काम करते  समय करंट की चपेट में आने से  संविदा कर्मी लाइनमैन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई |




घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और परिजनों ने लच्छीपुर रानीगंज मार्ग पर जाम लगा दिया | मौके पर पहुंचे सीओ रमेश चंद ने समझा बुझाकर किसी तरह जाम को हटवाया |जानकारी के अनुसार रानीगंज इलाके के लच्छीपुर गांव निवासी जीतलाल 34 रविवार को गॉव के पास एचटी लाइन का फ्यूज जोड़ रहा था।



 अचानक आपूर्ति चालू होने से वह पोल से नीचे गिर पड़ा  जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई । ग्रमीणों ने आपूर्ति बंद कराई तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना से नाराज परिजनों ने आधे घँटे जाम लगाया। पुलिस ने मामला शांत कराकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे