शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ | जनपद के निवर्तमान जिलाधिकारी शम्भु कुमार को आज कैम्प कार्यालय में भावभीनी विदाई दी गयी। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारी, वर्तमान जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही सहित समस्त जिला स्तरीय उपस्थित रहे। अधिकारियों ने निवर्तमान जिलाधिकारी के कार्यकाल की भूरि-भूरि सराहना करते हुये कहा कि जनपद में जिलाधिकारी का कार्यकाल सदैव याद किया जाता रहेगा।
निर्वाचन से लेकर अन्य महत्वपूर्ण अवसरों पर जिलाधिकारी ने जिस प्रशासनिक दक्षता का परिचय देते हुये आसन्न समस्याओं का समाधान किया जिसके कारण कोई भी समस्या जनपद के समक्ष उत्पन्न नही हुई यह उनके उत्कृष्ट कार्यकाल का प्रमाण रहा है कि सारे अधिकारियों ने एक उत्कृष्ट टीम भावना के साथ कार्य करते हुये अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन किया और जिलाधिकारी महोदय का हर स्तर पर सहयोग और मागदर्शन प्राप्त होता रहा, वह मुखिया तो थे ही किन्तु ऐसा लगा कि परिवार का एक महत्वपूर्ण सदस्य जिसकी प्रशासनिक क्षमता का लोग लोहा मानते रहे है आज स्थानान्तरण के फलस्वरूप हम सभी से विदा हो रहे है।
सरकारी सेवा की यह नियति है कि एक निश्चित कार्यकाल के पश्चात् अन्यत्र तैनाती के जनपद पर जाना पड़ता है। वर्तमान जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने निवर्तमान जिलाधिकारी के प्रशासनिक कौशल की सराहना करते हुये कहा कि प्रदेश में एक कुशल प्रशासनिक अधिकारी के रूप में जिलाधिकारी की छवि प्रदेश में स्थापित हुई है। हम सभी की ईश्वर से यही प्रार्थना है कि जिलाधिकारी जिस जनपद में रहे व उनके तैनाती का कोई भी स्थान हो वह अपनी प्रशासनिक कौशल का जलवा विखेरते रहेगें। भावुक मुद्रा में निवर्तमान जिलाधिकारी ने प्रतापगढ़ जनपद के अपने कार्यकाल के दौरान साथी अधिकारियों, कर्मचारियों, अन्य विभागीय अधिकारियों/कर्मचारियों, जनपद के प्रबुद्ध नागरिकों, समाज सेवियों, व्यापार मण्डल व अन्य महत्वपूर्ण संस्थाओं के पदाधिकारियों के प्रति आभार जताया और आश्वासन भी दिया कि वे जहां भी रहेगें प्रतापगढ़ के अपने कार्यकाल को सदैव स्मरण करते रहेगें।
उन्होने कहा कि सरकार की योजनाओं को संचालन करना, शान्ति व्यवस्था की समस्याओं को बखूबी हैण्डल करना यह अपने आप में बहुत कठिन काम था और एक जिलाधिकारी में कितने भी प्रशासनिक कार्य की कुशलता हो लेकिन एक अच्छी टीम न हो तो वह कुछ भी नही कर सकता जो कुछ भी हम लोगों ने यहां कार्य करने मे सफलता हासिल की है उन सबका श्रेय मैं अपनी पूरी टीम को देता हूँ।इस विदाई के अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) मनोज, मुख्य विकास अधिकारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी वी0आर0 अहिरवार, परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 दयाराम यादव, जिला विकास अधिकारी सुदामा प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक शिवाजी शुक्ल, सी0ओ0 सदर बविता सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सुभाष, मंत्री डा0 महेन्द्र सिंह जी के प्रतिनिधि दिनेश शर्मा, डी0जी0सी0 ग्रामसभा विवेक उपाध्याय, पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रान्तिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी व अधिवक्ता एवं समाजसेवी ने निवर्तमान जिलाधिकारी की मुक्त कण्ठ से सराहना करते हुये उनके गतिशील व्यक्तित्व के विभिन्न पहुलओं की खुले मन से सराहना की। कार्यक्रम का संचालन सुनील प्रभाकर द्वारा किया गया |
इस अवसर पर वरिष्ठ कोषाधिकारी दीपक बाबू, डी0जी0सी0 रेवेन्यू राघवेन्द्र सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक एस0पी0 यादव, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी विजय प्रताप सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी उमाकान्त पाण्डेय समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त तहसीलदार, कलेक्ट्रेट के प्रशासनिक अधिकारी राजकुमार मिश्र, समाजसेवी रोशन लाल ऊमरवैश्य सहित कलेक्ट्रेट एवं कैम्प कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।
नवागढ़ डीएम ने ग्रहण किया कार्यभार
नवागत जिलाधिकारी मार्काडेय शाही ने शनिवार की रात कार्य भार संभाल लिया | नए जिलाधिकारी कोषागार कार्यालय पहुंचे जहां एडीएम मनोज कुमार से कार्यभार ग्रहण किया |इस मौके पर सीडीओ समेत अन्य अफसर मौजूद रहे |
मौजूदा समय में वह लखनऊ में विशेष सचिव सतर्कता के पद पर तैनात थे | वर्ष 1994 में पीसीएस बने मार्काडेंय शाही प्रमोशन के बाद 2009 में आईएएस बने | इसके पहले वह संत कबीर नगर जिले की कमान संभाल चुके हैं |


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ