अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। जनपद के किसानों का उत्पीड़न तथा उनके साथ किए जा रहे अमानवीय व्यवहार एवं विभिन्न विभागों के कर्मचारियों द्वारा अलग अलग समय पर किसानो के कार्य के लिए की जा रही रिश्वतखोरी कोई आम बात नहीं है ।
ताजा मामला गन्ना विकास समिति बलरामपुर से जुड़ा हुआ है जहां के एक अधिकारी एक लिपिक तथा एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के ऊपर किसानों के साथ मारपीट अमानवीय व्यवहार तथा गन्ना किसानों से रिश्वत ले जाने जैसे गंभीर आरोप किसान मजदूर संघर्ष पार्टी द्वारा लगाया गया है । पार्टी के जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने गन्ना आयुक्त संजय भूसरेड्डी को पत्र लिखकर पूरे मामले की जांच करा कर कार्यवाही करने की मांग की है ।
संजय सिंह ने पत्र में लिखा है कि गन्ना विकास समिति बलरामपुर में प्रधान सहायक के पद पर तैनात संजय श्रीवास्तव कई वर्षों से अपने ही मूल निवास क्षेत्र में तैनात हैं जिसका वह भेजा लाभ ले रहे हैं । संजय श्रीवास्तव द्वारा किसानों के साथ मारपीट तथा अभद्रता किया जाना आम बात हो चुकी है । रिश्वत लेने का भी आरोप लगाया गया है । प्रधान सहायक के इस कृत्य में जेस्ट गन्ना निरीक्षक संजय श्रीवास्तव तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सदानंद सिंह का नाम भी शामिल किया गया है ।
पत्र में गन्ना आयुक्त से तीनों कर्मचारियों के संपत्ति की जांच करा कर कार्यवाही की मांग की गई है । इस पूरे आरोपों को जेष्ठ गन्ना निरीक्षक ने बेबुनियाद व निराधार बताया है । उनका कहना है कि गन्ना समिति में किसानों की सभी समस्याओं का निराकरण संबंधित कर्मचारियों द्वारा किया जाता है, किसी भी किसान के साथ दुर्व्यवहार या मारपीट जैसी कोई घटना प्रकाश में नहीं आई है । यदि किसी किसान द्वारा शिकायत की जाती है तो संबंधित कर्मचारी पर कार्रवाई अवश्य की जाएगी ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ