अखिलेश्वर तिवारी/भानू तिवारी
बलरामपुर ।। अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंगदल ने पुलवामा, कश्मीर में हुए आतंकी हमले के विरोध में प्रदर्शन कर पाकिस्तान विरोधी नारे लगाए तथा कलेक्ट्रेट पहुंचकर एडीएम न्यायिक को ज्ञापन सौंपा । विभाग मंत्री कमलेश त्रिपाठी व जिला संरक्षक सेतू बाबा ने कहा कि यह घटना देश विरोधी ताकतों की कुटिल निर्भयता को दिखा रही है ।
इनके विरुद्ध कठोरतम सैन्य कार्रवाई की तत्काल आवश्यकता है । जिला अध्यक्ष डॉ तुलसीश दुबे व उपाध्यक्ष निशान्त चौहान ने कहा कि हम कब तक शहीदों के परिवार के प्रति मात्र संवेदना व्यक्त करते रहेंगे । अब सेना को खुली छूट देकर आतंकवादियों एवं इनके समर्थक देश के गद्दारों को भीषण सजा देने का समय आ गया है । उन्होंने मांग की कि संयुक्त राष्ट्र संघ पाकिस्तान को आतंकी राष्ट्र घोषित करे ।
जिलामंत्री रमेश कुमार पाण्डेय व राजीव सोनी ने इस आतंकी घटना को राष्ट्रीय अस्मिता पर हमला कहा और सेना द्वारा मुँहतोड़ कार्यवाही की मांग की । इस अवसर पर आजाद तिवारी, सुधाकर मिश्रा, शुभम् सिंह, संतोष यादव, अभिषेक, शनि कुमार सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ