Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अयोध्या :दिन दहाड़े किसान से 49000 हजार की हाइवे पर हुई लूट











अमरजीत सिंह 
अयोध्या ब्यूरो। लखनऊ अयोध्या राष्ट्रीय राज मार्ग पर पटरंगा थाना व मवई थाना की सीमा पर मवई चौराहा ओवर ब्रिज के पास दोपहर मे दो बाइक सवार बदमाशों ने एक बुजुर्ग किसान से 49000रुपये लूट लिए।वही पुलिस लुटेरों को पकड़ने के बजाय सीमा विवाद में दो घंटे उलझी रही।






जानकारी के अनुसार सोमवार को पटरंगा थाना के पुरे शाह लाल गांव निवासी मोहम्मद हुसैन पुत्र रहीम मवई थाना के मवई चौराहा स्थिति बैंक आफ इंडिया से दोपहर लगभग एक बजे अपने खाते से 49000 हजार रूपये निकाला जिसके बाद मे अपनी लड़की के लड़के जाहिद के साथ साईकिल पर बैठ कर रूपये अपने झोले मे रख लिया और साईकिल जाहिद चला रहा था।

मवई चौराहा ओवर ब्रिज के पास पहुचे थे की पीछे से एक काली पल्सर पर दो युवक हेलमेट लगाए आये और झोला लेकर अयोध्या की ओर एक दो तीन हो गये और हुसैन चिल्लाते रहे गये।घटना के बाद हुसैन अपनी नाती के साथ हाइवे चौकी पर गये तो वहां पर हाइवे चौकी प्रभारी भीम सेन ने बताया की घटना स्थल मवई मे पड़ता है जिसमे सुचना मवई पुलिस को दी गई बाद मे दोनों थानो के एसो मवई विनोद कुमार व पटरंगा बिर्जेश कुमार घटना स्थल पर आये लेकिन लगभग दो घंटा तक सीमा विवाद मे उलझें रहे लेकिन मामला ना सुलझ सका फिर रुदौली क्षेत्राधिकारी ने घटना स्थल पर पहुच कर मामले को निपटाया।


पटरंगा पुलिस को मुकदमा लिखने का निर्देश दिया।इस घटना के वावत रुदौली पुलिस क्षेत्राधिकारी धर्मेंद्र कुमार यादव से बात की गई तो उन्होंने बताया की अभी तहरीर नहीं मिली है अगर तहरीर मिल रही है तो जाँच कर आरोपियों को पकड़ा जायेगा।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे