Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा:निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराना ही प्राथमिकता : डीएम










विकास कार्यों में लापरवाही व अनियमितता अक्षम्य : डॉ. नितिन बंसल
ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। जिले के नवागत जिलाधिकारी डॉक्टर नितिन बंसल ने आज कार्यभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि गंदगी को मिटाने के साथ जिले में आगामी लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष, निर्भीक और पारदर्शी तरीके से कराना ही सर्वोच्च प्राथमिकता है।



  नवागत डीएम ने कहा कि आयोग की मंशा के अनुरूप नये मतदाताओं को जोड़ने के लिए जागरुकता कार्यक्रम चलाया जायेगा। वर्तमान में चल रही अपूर्ण सरकारी योजनाओं को आचार संहिता लागू होने से पहले पूरा कराकर लाभार्थियों तक समुचित लाभ पहुंचाने के लिये योजनाओं में तेजी लायी जायेगी। इसके अतिरिक्त लंबित पड़ी जनशिकायतों का शीघ्र निपटारा कराने के लिए भू निस्तारण सेल, तहसील दिवस व अन्य गठित टीमों को ग्राम, ब्लाक और तहसील स्तर पर प्रभावी किया जायेगा। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग के साथ समीक्षा बैठक कर कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिये सरकार द्वारा चलाये जा रहे अभियान में तेजी लाकर समाज में भयमुक्त वातावरण कायम रखने के लिये आवश्यक कदम उठाकर अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी।


    श्री बंसल ने कहा कि सड़क, पुल, बांध व अन्य निर्माण कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों व धांधली पाये जाने वाली कार्यदायी संस्थाओं को काली सूची में डालकर उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे