Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा:सैनिकों की शहादत पर उबल रहा देश : कुतुबुद्दीन खान










सरकार के साथ है विपक्ष, मीडिया और सभी विचारधारा के लोग
कांग्रेस नेता के नेतृत्व में कैंडल जलाकर शहीदों को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि
ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले की पुरजोर निंदा करते हुए शहीदों को कांग्रेसी नेता कुतुबुद्दीन खान डायमंड व कार्यकर्ताओं द्वारा उज्जैनी कला पूरे सावल स्थित जनसंपर्क गार्डन में कैंडल जलाकर एवं 2 मिनट का मौन रखकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।




     इस मौके पर कांग्रेस नेता तथा गोण्डा से भावी लोकसभा प्रत्याशी कुतुबुद्दीन खान डायमंड ने 'अवध 24' से बातचीत करते हुए कहा कि पुलवामा हमले के बाद पूरा देश शोकाकुल है। देश का हर नागरिक गमज़दा है। पाकिस्तान और आतंकवादियों के प्रति लोगों में बेहद गुस्सा है। हिन्दुस्तान का हर नागरिक गमजदा होने के साथ साथ गुस्से से उबल रहा है। विपक्ष सरकार के साथ खड़ा है। मीडिया सरकार के साथ है। सारा देश मोदी जी के साथ है।


 डायमंड खान ने कहा कि ये वो समय है, जब देश विभिन्नता के धागे में एकता के मोती पिरोकर एक अखण्ड भारत की माला बनकर शहीदों को नमन कर रहा है। सभी विचारधारा, राजनीतिक पार्टियां, संगठन आपसी भेदभाव को भूलकर शहीदों के परिवार को सांत्वना दे रहे हैं। मैं उन जांबाजों को सलाम करता हूं, जिन्होंने देश की आन, बान और शान के लिए अपने जान न्यौछावर कर दिए। देश दुख की घड़ी में एकजुट है। ये एकजुटता बनी रहे, इसलिए यह जरूरी है कि सभी वर्ग के लोग धैर्य के साथ अपना दुख जाहिर करें। सरकार को अपना काम करने दें और हम अपना काम करें। हताशा और निराशा सदैव मानव को सत्य मार्ग से विमुख कर देते हैं। 



हम तैश में आकर सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा निकालकर किसी की भावना को आहत न करें, क्योंकि इन बातों से देश कमजोर होता है। किसी धर्मविशेष को कटघरे में न खड़ा करें क्योंकि इससे एक दूसरे पर अविश्वास की भावना बढ़ती है।
    कांग्रेस नेता श्री खान ने कहा कि शहीदों में हर धर्म और आस्था के लोग शामिल हैं। इसलिए किसी भी धर्म व आस्था पर हमला न करें, क्योंकि ये शहीदों का अपमान होगा। देश के एक जिम्मेदार नागरिक की तरह बर्ताव करें। दुश्मन को ख़त्म करने का संकल्प ज़रूर लें, मगर अपने ही देश में रहने वाले अन्य नागरिकों को अपना दुश्मन न मानें। सभी प्रकार की अफवाहों से बचें और अपने राष्ट्र को बचाएं
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे