मेहनौन विधायक ने सीसी मार्ग का किया शिलान्यास
अजीज हसन सिद्दीकी
खरगूपुर, गोंडा। प्रदेश सरकार कस्बा व ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए प्रयत्नशील है। अच्छी सड़क क्षेत्र के विकास का पैमाना होती हैं। उक्त बातें स्थानीय नगर में सीसी मार्ग शिलान्यास के अवसर पर क्षेत्रीय विधायक विनय कुमार द्विवेदी ने कही।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत लगभग तीन सौ मीटर लंबी सीसी मार्ग का शिलान्यास समारोह पूर्वक किया गया। उक्त सीसी मार्ग निर्माण का कार्य नगर पंचायत के आर्य नगर मार्ग से खरगूपुर बाईपास चौराहा तक 67 लाख रुपए की लागत से होगा। इस अवसर पर विधायक श्री द्विवेदी ने कहा कि प्रदेश सरकार गांव व कस्बों के लिए रिकॉर्ड तोड़ विकास कार्य कराए जा रहे हैं। चाहे सड़क का निर्माण हो, अथवा बिजली, शिक्षा, पेयजल जैसे प्रमुख कार्यों को तेजी से कराया जा रहा है। वहीं प्रदेश के साथ केंद्र के साथ ही प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही तमाम जनहित की योजनाओं का लाभ सभी तबकों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पहली बार प्रदेश में पारदर्शी तरीके से विकास के कार्य कराए जा रहे हैं।
शिलान्यास कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी शिवमजी द्विवेदी, नगर पंचायत अध्यक्ष लाल मोहम्मद, डॉक्टर हजारी लाल तिवारी, मनोज तिवारी, जैनुद्दीन खान, फिरोज अहमद, प्रशांत मिश्र, चंद्र प्रकाश शुक्ल, दिनेश चंद्र त्रिपाठी, राम नरेश तिवारी, पदुमनाथ शुक्ल, रविंद्र कश्यप सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि जिस मार्ग का शिलान्यास क्षेत्रीय विधायक द्वारा किया गया है, दशकों से इस मार्ग की स्थिति काफी दयनीय थी। मामूली वर्षा होते ही जलभराव व कीचड़ के चलते इस मार्ग से आवागमन बाधित रहता था।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ