Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बलरामपुर में आठ लाख बच्चों को लगा एमआर का टीका - सीएमओ

अखिलेश्वर तिवारी 

स्वास्थ्य विभाग ने हासिल की 99.13 फीसद उपलब्धि
बलरामपुर, ।। खसरा और रूबेला जैसी बीमारियों को जड़ से खत्म करने के लिए जिले में 26 नवम्बर 2018 से बड़े पैमाने पर एमआर टीकाकरण अभियान चलाया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ घनश्याम सिंह ने बताया की इस अभियान के दौरान जिले में 9 माह से 15 वर्ष के लगभग 8.21 लाख बच्चों को एमआर का टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। इसके सापेक्ष 15 फरवरी 2019 तक 8.14 लाख बच्चों का सफल टीकाकरण करके स्वास्थ्य विभाग ने 99.13 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की है ।
            जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ॰ जयन्त कुमार ने शुक्रवार को बताया कि खसरा व रूबेला जैसी बीमारियों से बच्चों को बचाने के लिए जनपद में एमआर टीकाकरण अभियान चलाया गया जिसमें 100 प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था । इस अभियान के दौरान जनपद के लगभग 9746 स्कूलों में एमआर अभियान को चलाकर सफलता प्राप्त की गई है। जिले के ग्रामीण क्षेत्र में 118252 बच्चों के सापेक्ष 119550 बच्चों को एमआर का टीका लगाकर 101.10 प्रतिशत के साथ सबसे आगे रहा। इसी तरह श्रीदत्तगंज ब्लाक में 61279 बच्चों के सापेक्ष 61270 का टीकाकरण कर 99.99 प्रतिशत, गैसड़ी में 89676 बच्चों के सापेक्ष 89162 का टीकाकरण कर 99.43 प्रतिशत, बलरामपुर शहर में 37487 बच्चों के सापेक्ष 36926 का टीकाकरण कर 98.50 प्रतिशत, उतरौला में 78322 बच्चों के सापेक्ष 77695 का टीकाकरण कर 99.20 प्रतिशत, गैण्डास बुजुर्ग में 58069 बच्चों के सापेक्ष 57339 का टीकाकरण कर 98.74 प्रतिशत, पचपेड़वा में 76479 बच्चों के सापेक्ष 75480 का टीकाकरण कर 98.69 प्रतिशत, रेहरा बाजार में 90949 बच्चों के सापेक्ष 89591 का टीकाकरण कर 98.51 प्रतिशत, तुलसीपुर में 104900 बच्चों के सापेक्ष 103304 का टीकाकरण कर 98.48 प्रतिशत व शिवपुरा में 106201 बच्चों के सापेक्ष 104165 का टीकाकरण कर 98.08 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया गया। इस अभियान को सफल बनाने में सभी नोडल अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा एवं एएनएम को प्रशिक्षित करके माइक्रोप्लान के तहत सत्र चलाए गये।
बाहर गये बच्चों का नहीं हो सका टीकाकरण
अभियान के दौरान जो बच्चे किसी कारणवश बाहर चले गए और उनका टीकाकरण नहीं हो पाया, उन बच्चों को एमआर का टीका नियमित टीकाकरण के दौरान लगाया जाएगा, ताकि कोई बच्चा इन दोनों बीमारियों से ग्रसित ना हो सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे