सुनील उपाध्याय
बस्ती । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24 फरवरी को गोरखपुर से प्रधानमत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरूआत करेंगे, इस योजना के तहत केन्द्र सरकार उसी दिन लाभार्थी किसानों के खातों में 2 हजार रूपए की पहली किस्त किसानों के खातों में भेजेगी, बस्ती मण्डल की बात की जाए तो यहां के 3.50 लाख किसानों का डेटा फीड किया गया था,
इन में से 30 हजार किसानों को अपात्र घोषित किया गया था, जिसके बाद बस्ती मण्डल के तीनों जिलों बस्ती,सतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर के 3.20 लाख किसानों को इस योजना का सीधा लाभ मिलने जा रहा है, जिनके खातों में दो हजार की पहली किश्त भेजी जाएगी, कमिश्नर अनिल सागर का कहना है की किसानों का डेटा केन्द्र और प्रदेश सरकार को भेजा जा चुका है,
उम्मीद है की इन किसानों को प्रथम किश्त की राशि प्रधानमंत्री के द्वारा प्रदान की जाएगा, वहीं अगर किसानों की बात की जाए तो इस योजना से किसान बहोत खुश नजर आ रहे हैं, किसानों का कहना है की इस योजना से जो भी पैसा मिलेगा उस से किसान खेती-बाड़ी अच्छे से कर सकेंगे, कटाई, बोवाई, सिंचाई के लिए किसानों को आसानी होगी।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ