सुनील उपाध्याय
बस्ती :असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए सरकार द्वारा शुरू की गयी महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमन्त्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना से सम्बंधित जागरूकता रैली को मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पांडेय द्वारा हरी झंडी दिखाकर सीएससी केंद्र संचालको को विकास भवन से रवाना किया I श्रम विभाग एवं कॉमन सर्विस सेण्टर के संयुक्त तत्वावधान में निकाली गयी जागरूकता रैली को रवाना करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने बताया की प्रधानमन्त्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए वरदान साबित होगी |
इस योजना के तहत 15 फरवरी से पंजीकरण की प्रक्रिया सीएससी केन्द्रो से शरू कर दी गयी है जिसमे असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगो को 60 वर्ष की उम्र पूरी होने पर 3000 रूपए मासिक पेंशन दी जाएगी I स्ट्रीट वेंडर , रिक्शा चालक , निर्माण कार्य में लगे श्रमिक , घरेलु नौकर , खेती में लगे मजदूर , बीड़ी बनाने वाले श्रमिक , हैंडलूम श्रमिक , धोबी ,चमड़े आदि का काम करने वाले श्रमिक जिनकी आयु 18 से 40 वर्ष है इस योजना का लाभ उठा सकते है |
सीएससी जिला प्रबंधक महबूब आलम ने बताया कि पंजीकृत लोगो को उम्र के हिसाब से योगदान की राशि देनी होगी I यदि कोई 18 साल के उम्र से स्कीम को शुरू करता है तो उसे हर महीने 55 रूपए जमा करने होंगे 21 साल कि उम्र वाले को 100 रूपए और 40 साल के उम्र वाले को 200 रूपए जमा करने होंगे I पेंशन स्कीम से जुड़ने के लिए काम करने वाले कर्मी की आय 15000 रूपए महीना से अधिक नहीं होनी चाहिए I पात्र व्यक्ति का सेविंग बैंक अकाउंट और आधार नंबर होना चाहिए जनपद में कार्यरत सभी सीएससी केन्द्रो पर जाकर रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है I कार्यक्रम में लेबर इंस्पेक्टर पंकज सिंह , सीएससी मैनेजर महेंद्र कुमार , ब्लॉक कोर्डिनेटर मोहम्मद वहीद , केंद्र संचालक पतिराम ,विजय , अनिल कुमार , शोभित कुमार , आदि लोग मौजूद थे I


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ