Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ:अनियंत्रित होकर दुकान में घुसा ट्रक ,पति-पत्नी समेत बेटे की मौत









शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ | जनपद के  थाना कोतवाली लालगंज के अंतर्गत लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर तिना गांव के निकट मंगलवार को मध्य रात्रि के बाद अनियंत्रित ट्रक एक दुकान में जा घुसा, जिससे पति- पत्नी और उनके बेटे की मौत हो गई।



 घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मचा रहा |सूचना पर पहुंची इलाका ही पुलिस ने शवो  को कब्जे में लेकर अनंत्य  परीक्षण हेतु भेजा | जानकारी के अनुसार लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर तिना गांव में सुरेन्द्र वर्मा (47) की चाय की दुकान थी। 



बीती रात सुरेन्द्र अपनी पत्नी चन्द्रकली (45) और पुत्र अंगद (12) के साथ दुकान के टिन शेड में सो रहा था कि अचानक एक अनियंत्रित ट्रक दुकान में जा घुसा और पलट गया। हादसे में सुरेन्द्र, चन्द्रकली और अंगद की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है। घटना से परिजनों में जहां कोहराम मचा रहा वहीं आसपास के लोगों की काफी भीड़ जुटी रही |
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे