Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा:गोरखनाथ की छुट्टी, इंस्पेक्टर संजय कुमार को मिली मोतीगंज की कमान








ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। पुलिस अधीक्षक राकेश प्रकाश सिंह ने जनहित तथा कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए महकमे में फेरबदल करते हुए मोतीगंज थानाध्यक्ष पद पर तैनात गोरखनाथ सरोज को हटाकर इंस्पेक्टर संजय कुमार की एसएचओ पद पर तैनाती की है।





    पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने कटरा बाजार थाने पर निरीक्षक अपराध के पद पर तैनात रहे इंसपेक्टर संदीप सिंह को वहां का एसएचओ बनाया है। पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर आलोक को एसएचओ मनकापुर, इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह को एसएचओ करनैलगंज, इंस्पेक्टर मंजू पाण्डेय को एसएचओ महिला थाना, इंस्पेक्टर श्याम बहादुर सिंह को एसएचओ छपिया, इंसपेक्टर संजय कुमार को एसएचओ मोतीगंज तथा खरगूपुर थाने के एसएसआई संतोष तिवारी को खरगूपुर का ही थानाध्यक्ष बनाया गया है।




      पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने बताया कि जनहित तथा कानून व्यवस्था के मद्देनजर यह फेरबदल किया गया है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे