अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। जिला मुख्यालय के तुलसीपार्क स्थित जिला भाजपा कार्यालय अटल भवन में बूथ अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं की बैठक गुरुवार को संपन्न हुई। बैठक में चुनाव की तैयारी पर चर्चा की गायी ।
जानकारी के अनुसार बैठक की अध्यक्षता करते हुए श्रावस्ती लोकसभा प्रभारी महिला आयोग सदस्या ने कहा कि पार्टी की जड़ बूथ अध्यक्ष व कार्यकर्ता हैं। आज अगर भाजपा की सरकार केन्द्र व प्रदेश में है तो वह पार्टी कार्यकर्ताओं की देन हैं । कार्यकर्ता देश के विकास के लिए पुन: तैयारी शुरू कर दें। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू तिवारी ने कहा कि महिला मोर्चा तैयारी शुरू कर दे। महिलाएं घर-घर जाकर बताएं कि आज पक्का आवास मिला है तो वह भाजपा सरकार ने दिया है।
पुन: भाजपा के साथ चले। जिला उपाध्यक्ष मीना सिंह ने कहा कि केवल सरकार ने ही घर घर शौचालय बनवाया है जिससे महिलाओं को खुले में शौच जाकर शर्मसार नहीं होना पड़ रहा है। नगर महामंत्री ममता तिवारी ने कहा कि केन्द्र सरकार सबका साथ सबका विकास चाहती है। केन्द्र सरकार ने किसानों के लिए छह हजार रुपए वार्षिक मदद शुरू की है जिससे किसानों के उर्वरक व बीज आदि लेने में आसानी होगी। इस अवसर पर महामंत्री वंदना पासवान, नगर अध्यक्ष अंकिता श्रीवास्तव, नगर मंत्री रेखा वर्मा, कमलेश गुप्ता, रामा मिश्र, नूरजहां, बिंदू विश्वकर्मा, रेनू धरकार आदि मौजूद थी।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ