Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़ :लोकसभा चुनाव सकुशल संपन्न कराना प्राथमिकता : नवागत डीएम









शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ | शासन के विभिन्न  कार्यक्रमों को शासन की मंशा के अनुरूप लागू कराना जिससे पात्र व्यक्तियों को उसका लाभ मिल सके इसके साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव सकुशल संपन्न कराना प्राथमिकता होगी | उक्त बातें नवागत जिलाधिकारी मारकंडेय शाही ने कैंप कार्यालय में पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहीं | उन्होंने कहा कि जिले में 1500 शस्त्र की दुकान है जिसका वेरिफिकेशन चुनाव के पूर्व करा दिया जाएगा | 





इसमे यह देखा जाएगा कि दुकानों से कितने कारतूस बेचे गए है |जिलाधिकारी ने कहा कि युवाओं को मतदाता बनने के लिए एक और अवसर प्रदान किया जाएगा इसके लिए जिले के सभी डिग्री कॉलेजो और पीजी कॉलेजोंं का सहयोग लिया जाएगा | उन्होंने बताया कि चुनाव को लेकर आंकड़े फिटिंग में काफी विभागों में अभी त्रुटि है जिसे शीघ्र आंकड़े फिट करा कर त्रुटिरहित किया जाएगा | उन्होंने कहा कि जिले  के सात विधानसभा क्षेत्रों में 2616 बूथ है जहां पर हर जगह सुविधाएं मुहैया कराना भी प्राथमिकता होगी | 


उन्होंने बताया कि सूचना कार्यालय में मीडिया सेल कंट्रोल रूम बनाया जाएगा जिसके लिए निरीक्षण कर डिसीजन लिया जाएगा | नवागत जिलाधिकारी ने बताया कि वह मूलत:  कुशीनगर जिले के निवासी हैं | 2009 में आईएएस रैंक मिला इसके पूर्व पीसीएस 1991 की परीक्षा मैं 1994 बैच मिला |वह एसडीएम व सिटी मजिस्ट्रेट के रूप में कई जनपदों में कार्य कर चुके हैं | शाहजहांपुर नैनीताल सीतापुर इलाहाबाद बलिया बस्ती महाराजगंज जिले में सीडीओ के रूप में कार्य कर चुके हैं |


 इसके साथ ही आईएएस   रैंक मिलने के बाद निदेशक समाज कल्याण. विशेष सचिव कृषि स्टाम ऑफीसर ,कृषि उत्पादन आयुक्त ,जिलाधिकारी संत कबीर नगर, विशेष सचिव सर्तकता, पशुपालन उद्यान विभाग लखनऊ , लखनऊ विकास प्राधिकरण सेक्रेट्री, लखनऊ नगर निगम आयुक्त के रूप में कार्य कर  चुके हैं | उन्होंने कहा कि लोकतंत्र मजबूत करने के लिए प्रशासन के साथ ही सभी का कार्य है सभी को मिलकर लोकतंत्र की मजबूती के लिए आगे आना होगा | 

पत्रकार वार्ता के दौरान नवागत अपर  जिलाधिकारी शत्रुहन वैश्य ने बताया कि जिलाधिकारी के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव में इनके प्राथमिकता को पूर्ण करने में संपूर्ण सहयोग करते हुए शहर को सुंदर और साफ सुथरा बनाना ही मेरी प्राथमिकता में होगा | उन्होंने कहा कि जिस भी जिले में रहे हैं उस जिले के शहर को  साफ-सुथरा बनाने का भरसक प्रयास रहा है जिसमें सभी का सहयोग मिला है |

 मूलता अयोध्या जिले के कुमारगंज के निवासी 2004 बैच के पीसीएस नवागत अपर जिला अधिकारी  शत्रुहन वैश्य ने गोरखपुर से एसडीएम पद से अपने कार्यकाल का शुरुआत करते हुए लखनऊ में एसडीएम व सिटी मजिस्ट्रेट के रूप में कार्य कर चुके | रायबरेली इलाहाबाद में भी अपनी सेवाएं दे चुके | इस मौके पर एसडीएम सदर सत्य प्रकाश भी मौजूद रहे |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे