अमरजीत सिंह
अयोध्या ब्यूरो।लखनऊ अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर पटरंगा थाना के गनौली गांव के पास एक ट्रक व कार की भीषण टक्कर हो गई ।कार मे सवार सभी चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हे इलाज के लिए एम्बुलेंस से सी एच सी रुदौली भेजा गया हैँ जहाँ पर एक की हालत नाजुक होने पर ट्रामा सेंटर भेजा गया है जब की दुर्घटना करने वाला ट्रक मौके से चालक ट्रक समेत भाग गया ।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की भोर लगभग एक बजे लखनऊ अयोध्या राष्ट्रीय राज मार्ग पर पटरंगा थाना के गनौली गांव के पास एक ट्रक व कार की भीषण टक्कर हो गई जिसमे कार का आगे का हिस्सा क्षति ग्रस्त हो गया ।वही दुर्घटना के बाद ट्रक का चालक ट्रक समेत मौके से भाग गया जिसमे कर मे सवार सभी को ग्रामीणों ने किसी तरह बाहर निकाला और एम्बुलेंस से इलाज के लिए सी एच सी रुदौली भेजवा दिया जहा पर एक हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल भेजा गया
लेकिन वहां पर भी ना सुधार होने पर ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया इस घटना के वावत पटरंगा थाना प्रभारी राहुल कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया की दुर्घटना की जानकारी हैँ घायलों मे जग्गन्नाथ 45 वर्ष पुत्र बल्लू निवासी ग्राम टीका थाना मवई, संतराम 60 वर्ष पुत्र भवानी बक्श निवासी कुन्नि का पुरवा मजरे अमराई गांव थाना मवई, पवन कुमार 30 वर्ष पुत्र प्रेम कुमार निवासी बादशाह नगर थाना टिकैत नगर जनपद बाराबंकी व एक अन्य शामिल है जिसमे संतराम को गंभीर चोट आयी है यह सभी किसी बरात से होकर वापस आ रहे थे ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ