अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ0प्र0 लखनऊ एवं भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार जिलाधिकारी कृष्णा करूणेश ने लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2019 के दौरान पेड न्यूज की सघन जाॅच हेतु मीडिया प्रमाणीकरण एवं अनुश्रवण समिति, जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणीकरण और मानीटरिंग कमेटी गठित किया है जिसमें जिला निर्वाचन अधिकारी रिटंर्निग आफिसर अध्यक्ष, उप जिलाधिकारी सदर सहायक रिटर्निग आफिसर सदस्य,अभियान्त्रिक सहायक दूरदर्शन केन्द्र बलरामपुर सदस्य, जिला सूचना अधिकारी सचिव तथा मान्यता प्राप्त पत्रकार अजय कुमार श्रीवास्तव को सदस्य बनाया गया है।
बैड न्यूज़ निगरानी समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य अगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2019 के लिये सन्दर्भित प्रयोजन हेतु निर्देशो के अनुरूप आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करेगे। यह समिति इलेक्ट्रानिक व प्रिन्ट मीडिया पर चुनावों के दौरान खबरों पर नजर रखेगा । यदि इन खबरों में किसी मीडिया संस्थान द्वारा ऐसी खबरें लगाई जाती है जो कि किसी एक प्रत्याशी के प्रचार से या एक तरफा है उन्हे पेड न्यूज की श्रेणी में रखा जायेगा व समिति इसकी सूचना आरओ को देंगा। पेड न्यूज की खबर पर यह खर्चा प्रत्याशी के चुनावी खर्चो में जोड़ा जायेगा।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ