Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बलरामपुर:सिद्धार्था विश्वविद्यालय के अधीन सभी महाविद्यालयों में आज से स्नातक की परीक्षाएं शुरू








अखिलेश्वर तिवारी 
बलरामपुर ।। सिद्धार्था विश्वविद्यालय के अधीन सभी महाविद्यालयों में आज से स्नातक एवं परास्नातक परीक्षा प्रारंभ हो गई है । पूरे विश्व विद्यालय क्षेत्र के सभी महाविद्यालयों में नकल विहीन व शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न हो इसके लिए विश्वविद्यालय प्रबंधन ने कमर कस ली है ।




 सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सुरेंद्र दुबे ने सभी महाविद्यालयों के प्राचार्य व प्रभारी परीक्षा के नोडल अधिकारियों को अस्पष्ट निर्देश जारी कर नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए निर्देश दे दिए हैं । शासन तथा विश्वविद्यालय के गाइडलाइन के अनुसार ही परीक्षाएं संपन्न कराई जाएंगी । बगैर सीसीटीवी तथा वॉइस रिकॉर्डर लगे कमरों में परीक्षाएं नहीं होंगी ।




 परीक्षा कक्षों में आगे और पीछे दोनों तरफ से सीसीटीवी कैमरा लगा होना जरूरी है, साथ में कम से कम एक वॉइस रिकॉर्डर भी कैमरे के साथ अनिवार्य है । विश्वविद्यालय के परीक्षा प्रभारी प्रोफेसर पीएन सिंह ने बताया कि जनपद बलरामपुर में बनाए गए कुल 12 परीक्षा केंद्रों पर 21 हजार 416 परीक्षार्थी प्रतिभाग कर रहे हैं । परीक्षा नकल विहीन एवं शांतिपूर्ण संपादित हो इसके लिए विश्वविद्यालय के निर्देशन में कई सचल दल तथा स्थानीय दस्ते तैनात किए गए हैं ।



 सभी परीक्षा केंद्रों के सभी परीक्षा कक्षों में वॉइस रिकॉर्डर के साथ दो दो कैमरे लगाए गए हैं । अकेले जिला मुख्यालय के एमएलके पीजी कॉलेज में 8000 से अधिक परीक्षार्थी 45 कक्षाओं में परीक्षा दे रहे हैं । हमारे प्रतिनिधि ने आज जिला मुख्यालय के एम एल के पीजी कॉलेज में आज से शुरू हुए द्वितीय पाली की परीक्षा का जायजा लिया ।



                      जानकारी के अनुसार जनपद बलरामपुर जिला मुख्यालय का एमएलके पीजी कॉलेज पूर्वांचल का ऑक्सफोर्ड कहा जाता है ।नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए यह केंद्र दशकों से जाना जाता है । इस वर्ष भी एमएलके पीजी कॉलेज के प्रबंधन द्वारा महाविद्यालय के सभी 45 परीक्षा कक्षों में दो-दो सीसीटीवी कैमरे वॉइस रिकॉर्डर के साथ लगाए गए हैं । विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर आरके सिंह का कहना है के इस महाविद्यालय में कभी भी नकल नहीं होता था । शासन तथा यूनिवर्सिटी के निर्देश के अनुसार सभी कक्षाओं में वॉइस रिकॉर्डर के साथ दो दो कैमरे लगाए गए हैं । स्थानीय सचल दल लगातार कमरों की निगरानी कर रहा है तथा महाविद्यालय मैं अंदर आने के लिए बनाए गए दोनो गेटो पर सघन चेकिंग के बाद ही परीक्षार्थियों को अंदर आने की अनुमति दी जाती है ।नकल विहीन व शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न हो इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं । 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे