अखिलेश्वर तिवारी/भानू तिवारी
बलरामपुर ।। सिसई शमशान सौन्दर्यीकरण समिति के तत्वावधान में राप्ती नदी के तट, सिसई घाट पर स्थिति नगर के प्रमुख शमशान पर समाधिस्थ भगवान शंकर के मूर्ति की स्थापना की गई ।
समिति के कोषाध्यक्ष डॉ तुलसीश दुबे ने बताया कि शमशान पर ध्यान मुद्रा में स्थापित मुक्तेश्वर महादेव की मूर्ति भरतपुर राजस्थान से बनकर अयोध्या आई और वहाँ से यहाँ लाई गई है ।
5 फुट ऊंची मूर्ति का वजन लगभग 10 कुन्टल है जिसे स्थानीय सहयोगियों, प्रधान बलरामपुर देहात संध्या सिंह , रेशम सिंह सहित कई अन्य लोगों के अथक प्रयास के साथ क्रेन के सहयोग से 9 फुट ऊंचाई पर हर हर महादेव के जयकारों के साथ स्थापित किया गया।
समिति के अध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस विशाल मूर्ति को सभी के भागीरथी प्रयास से स्थापित किया जा सका है और विद्वानों के परामर्श से स्थापना पूजन किया जाएगा । इस अवसर पर श्यामू सिंह, अम्बरीष शुक्ला, निशान्त चौहान, मनीष पाण्डेय, लकी पटवा , विक्की गुप्ता सहित तमाम लोग उपस्थित रहे ।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ