अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर के तहसील उतरौला क्षेत्र में स्थापित राम तीरथ चौधरी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के केंद्र अध्यक्ष डॉ अशोक सिंह को परीक्षा के पहले ही दिन हटा दिया गया है । उनके स्थान पर एमएलके पीजी कॉलेज के डॉक्टर श्री कृष्ण त्रिपाठी को केंद्र अध्यक्ष बनाया गया है ।
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सुरेंद्र दुबे द्वारा नकल विहीन व शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने के लिए नामित अधिकारी सुआक्टा अध्यक्ष डॉ अरविंद कुमार ने बताया के सिद्धार्था विश्वविद्यालय के अधीन समस्त महाविद्यालयों में आज से परीक्षा शुरू हुई है । परीक्षा के पहले ही दिन उन्होंने अपने सहयोगी डॉ आशीष लाल के साथ राम तीरथ चौधरी पीजी कॉलेज उतरौला का आकस्मिक निरीक्षण किया ।
निरीक्षण के समय परीक्षा केंद्र के प्रभारी डॉ अशोक सिंह उपस्थित नहीं मिले जिसकी सूचना विश्वविद्यालय को दिया गया ।विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा के दौरान केंद्र अध्यक्ष का अनुपस्थित रहना गंभीर अवचार माना गया और उन्हें तत्काल हटाने का निर्देश जारी किया गया जिसके बाद डॉ अशोक सिंह को तत्काल प्रभाव से हटाते हुए डॉ श्री कृष्ण त्रिपाठी को राम तीरथ चौधरी पीजी कॉलेज का केंद्र अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया है ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ