Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ:युवाओं के मन की बात का हुआ सीधा प्रसारण








शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ | भारतीय जनता युवा मोर्चा  के नेतृत्व में प्रताप बहादुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय प्रतापगढ़ सिटी के प्रांगण में आयोजित युवाओं के मन की बात कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य डा0 बृजभानु सिंह की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह ‘‘मोती सिंह’’ ने किया और अपने सम्बोधन में भारत के निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका का युवाओं के बीच विचार रखते हुये युवाओं के आतंवाद, धर्म, शिक्षा, चिकित्सा और समाज कल्याण के क्षेत्र में युवाओं द्वारा पूछे गये प्रश्नों का तार्किक एवं प्रभावी ढंग से उत्तर देकर युवाओं को सन्तुष्ट करने का सफल प्रयास किया।





 कैबिनेट मंत्री ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि सन् 1951 से 2014 तक किसी भी राजनैतिक पार्टी ने इस प्रकार युवाओं से सीधा संवाद कर उनके मन की बात को देशहित में उपयोग करने की पहल नही की थी, यह कार्य सिफ गरीब वर्ग से नाता रखने वाले हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी ने ही अपने कार्यकाल में सम्भव करके दिखाया है, तमाम लाभप्रद योजनाओं को जनता के बीच जिसमें विशेषकर मुद्रा योजना, स्टैण्डअप योजना, कौशल विकास योजना विशेष कर युवाओं के लिये चलायी जा रही है। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष हरिओम मिश्रा, कार्यक्रम के आयोजक भाजयुमों जिला अध्यक्ष रवि गुप्ता ने अपने विचार व्यक्त किये। 




युवाओं के मन की बात मुख्यमंत्री के साथ कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष भाजयुमों आनन्द सिंह शिल्पी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में शीर्ष नेतृत्व की योजना अनुसार प्रवाशी के रूप में भाजयुमों प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अखिल चतुर्वेदी, ए0वी0वी0पी0 जिला प्रमुख डा0 धर्मेर्न्द्र प्रताप सिंह, भाजयुमों जिला महामंत्री दुर्गेश ओझा, लोकेश गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो अरूण मौर्य, नितिन केसरवानी, ए0वी0वी0पी0 सहजिला प्रमुख अजीत सिंह, कोधाध्यक्ष मृदुल गुप्ता, जिला महामंत्री भाजपा अशोक मिश्रा, क्षेत्रीय मंत्री भाजपा पवन गौतम, नगर उपाध्यक्ष अंशु केसरवानी, अमितेश श्रीवास्त, डा0 उदय भानु सिंह, डा0 पंकज भान सिंह, डा0 राजीव सिंह, श्रद्धा श्रीवास्तव, दिनेश कुमार, सीपी पाण्डेय, मनोज मिश्रा, भूपाल सिंह, आशीष कुमार मालवीय, सन्तोष कुमार सिंह, दिनेश शर्मा, संदीप कुमार मौर्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं युवाओं का जिला कार्यक्रम संयोजक अरूण मौर्य ने अपने उद्बोधन में धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे