Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बलरामपुर:अपराधों पर नियंत्रण व आम जनता को त्वरित न्याय दिलाना हमारा उद्देश्य : एसपी










अखिलेश्वर तिवारी 
नवागत पुलिस अधीक्षक ने कार्यभार ग्रहण करते ही मित्र पुलिस का किया ऐलान
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर के नवागत पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण कर लिया है । 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी अनुराग आर्य उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के रहने वाले हैं ।



 पदभार ग्रहण करने से पूर्व वे अमेठी जनपद के पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थे । पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने आम जनता और पुलिस के बीच को मित्रवत सम्बंध बनाने का ऐलान किया है । 

                 
 जनपद में पदभार ग्रहण करने के अगले ही दिन शनिवार को पत्रकारों से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि थानों पर आम जनता को न्याय मिले इसके लिए प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने की अनिवार्यता सुनिश्चित की जाएगी । उनका मानना है कि पुलिस व जनता के बीच मधुर संबंध होनी चाहिए ।


मित्र पुलिस के रूप में उनकी पुलिस कार्य करेगी इसके लिए खाका तैयार किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि अपराधों पर नियंत्रण हो तथा लोगों को न्याय मिले यह उनका प्रथम प्राथमिकता होगा । थानों पर सभी शिकायतें दर्ज की जाएगी तथा उन पर जांच के उपरांत पीड़ित को न्याय भी मिलेगा । इस प्रकार की व्यवस्था सोमवार से सभी थानों में लागू हो जाएगी ।


 जनपद के सभी थानों में एक महिला तथा एक पुरुष अनुभवी उप निरीक्षक तैनात किए जाएंगे जो पूरा दिन थानों पर बैठकर जन शिकायतों को सुनें, दर्ज कराएं तथा उनका समुचित समाधान कराने में सहयोग करें ।उन्हें विश्वास है कि सभी थानों पर इस प्रकार की व्यवस्था शुरू हो जाने के बाद पुलिस ऑफिस में फरियादियों की संख्या भी कम होगी ।


 नेपाल और भारत की खुली सीमा पर जनपद के कई थाने पड़ रहे हैं । चुनाव के समय में नेपाल के रास्ते घुसपैठ के जरिए नेपाली शराब, धन, मादक पदार्थ तथा संदिग्ध व्यक्तियों की आवाजाही पर रोक लगे इसके लिए बॉर्डर स्कीम तैयार की जा रही है । एसएसबी के साथ मिलकर भारत नेपाल सीमा पर हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी ।

शीघ्र होगी जेल चौकी की स्थापना

एसपी अनुराग आर्य ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि अपराधियों तथा अपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने के लिए शीघ्र ही जेल चौकी की स्थापना की जाएगी ।उन्होंने कहा कि जेल पर हर तरह के अपराधियों का आना जाना लगा रहता है जहां से तमाम गतिविधियों की जानकारी मिल सकती है । सुरक्षा व संभावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए जेल के पास पुलिस चौकी की स्थापना शीघ्र ही की जाएगी ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे