Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बलरामपुर:दबंगों ने सार्वजनिक रास्ते को किया बंद शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्यवाही








अखिलेश्वर तिवारी 
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर के थाना ललिया क्षेत्र के चौकी मथुरा बाजार अंतर्गत ग्राम गोड़वा के मजरा हड़हा में दबंगों द्वारा सार्वजनिक रास्ते को बंद कर दिए जाने से तमाम परिवारों के आने जाने का रास्ता अवरुद्ध हो गया है ।





 जिला अधिकारी से लेकर थाने तक शिकायत की गई परंतु कोई कार्यवाही नहीं हो रही है । पीड़ित न्याय के लिए दर-दर भटकते फिर रहे हैं ।


                  
हड़हा गांव निवासी साबिर अली, लालमणि सबूर अली, खेमराज, नसीर, राबिया तथा श्याम लाल सहित तमाम लोगों ने जिला अधिकारी को सामूहिक पत्र देकर बंद किए गए रास्ते को खुलवाए जाने की मांग की है । पत्र में आरोप लगाया गया है कि प्रधानी की रंजिश को लेकर राकेश कुमार श्रीवास्तव ने अपने दबंगई के बल पर दशकों पुराने रास्ते को बंद कर दिया है ।


 इस रास्ते पर ग्राम प्रधान द्वारा खड़ंजा भी लगवाया गया था और इसी रास्ते से 80 से 90 परिवार के लोग आते जाते रहे हैं ।पिछले ग्राम पंचायत चुनाव की रंजिश को लेकर इस रास्ते को जानबूझकर बंद किया गया है जिससे की एक विशेष समुदाय के लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़े । पत्र में न्याय के लिए जिलाधिकारी से हस्तक्षेप करते हुए रास्ता खुलवाने का अनुरोध किया गया है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे