Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती :जिम्मेदारों की अनुपस्थिति में चल रहा है कालेज में परीक्षा








सुनील उपाध्याय 
बस्ती :जनपद में आगामी लोकसभा में जनसेवक कैसा हो को लेकर विचार यात्रा पर निकले पूर्व विधानसभा प्रत्यासी चन्द्रमणि पाण्डेय आज पांवे दिन यात्रा बीच में रोक हर्रैया स्थित अम्बिका राम देवी डिग्री कालेज रमना तौफीक में छात्र हितों को लेकर धरने पर बैठ गये हैं 






कारण कालेज के छात्र छात्राओं नें फोन कर बताया कि करीब 3 दर्जन बी.ए.,बी.एस.सी.के छात्र छात्राओं का या तो प्रवेश पत्र नेट पर अपलोड नहीं है या फिर विषय गलत अंकित है यहां तक कि विद्यालय के अधिकांश छात्र छात्राओं को अभी तक प्रथम द्वितीय वर्ष का अंकपत्र नहीं दिया गया है ऐसें में छात्र छात्राओं को न्याय दिलाने हेतु श्री पाण्डेय छात्रों के साथ कालेज गेट पर धरने पर बैठ गये हैं उनका कहना है.कि यदि कमी कालेज की है तो दूर किया जाय यदि सिद्धार्थ युनिवर्सिटी की कमी है तो दूर किया जाय या लिखित दिया जाय 




इतना ग्यात हो कि विद्यालय में प्रबंधक प्रधानाचार्य उप प्रधानाचार्य कोई उपलब्ध नहीं है न ही कभी आते हैं जबकी कालेज में परीक्षा चल रही है जो कि प्रदर्शित करता है कि कालेज ही नहीं युनिवर्सिटी ही राम भरोसे चल रहा है श्री पाण्डेय के साथ अंकित बर्मा शिवानी चौरसिया अंजनी साधना शर्मा सतीश सिंह विनोद शुक्ला गुरूचरण कमलेश बर्मा प्रिया सिंह प्रिंसी सिंह विवेक पाण्डेय कृष्णा गणेश सुनील विनोद शुक्ला विवेक यादव रोहित कुमार संदीप सहित दर्जनों छात्र/छात्रायें सुबह से धरनारत हैं परन्तु अभी तक विद्यालय प्रसासन या प्रसासनिक अधिकारियों द्वारा मामले को संग्यान में नहीं लिया गया है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे