Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ:शहीद कुंवर बहादुर सिंह के परिवार को डीएम एंव एसपी ने बंधाया ढाढस









शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ | जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही एवं पुलिस अधीक्षक एस आनन्द ने शनिवार को विकास खण्ड सण्ड़वा चन्द्रिका के ग्राम रायतारा पहुॅचकर शहीद कुंवर बहादुर सिंह के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होने शहीद कुंवर बहादुर सिंह के पुत्र उपेन्द्र कुमार सिंह, बेटी पूजा सिंह, शबनम सिंह सहित परिवार के सदस्यों ढाढस बंधाया। 





ज्ञातव्य है कि शहीद कुंवर बहादुर सिंह ने बी0एस0एफ0 में सूबेदार के पद पर कुपवाड़ा में तैनात थे और बर्फबारी के दौरान बर्फ में दबने से ये शहीद हो गये थे। वहां पर उपस्थित ग्रामवासियों ने जिलाधिकारी से शहीद के गांव आने वाली सड़क को बनवाने के लिये कहा जिस पर जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी सण्ड़वा चन्द्रिका को सड़क बनवाने हेतु निर्देशित किया। ग्रामवासियों द्वारा गांव में शहीद के नाम से अस्पताल बनवाने की भी मांग की जिस पर जिलाधिकारी ने सम्यक कार्यवाही करने का भरोसा दिलाया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे