Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा:अपनी नापाक हरकतों से बाज आए पाकिस्तान, वरना विश्व के नक्शे से मिट जाएगा नामोनिशान : रईस








शरफुद्दीन खान हशमती 
मुशाहिद नगर, गोण्डा। कश्मीर के पुलवामा में दहशतगर्दों द्वारा पिछले दिनों शहीद किए भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी होने के साथ साथ लोगों द्वारा पाकिस्तान और वहां के प्रधानमंत्री का पुतला फूंकना भी जारी है। गोण्डा के बभनजोत क्षेत्र के गौरा चौकी रोड पर स्थित रेड़वलिया से पत्रकारों ने बाइक यात्रा निकाली, जिसमें  गिन्नी नगर, तरेनी, सबना चौराहा, नए नगर, खोड़ारे होते हुए गौरा चौकी बाज़ार में पहुँच कर जन सभा का आयोजन किया गया।  






     यू.पी.जनर्लिस्ट एसोसिएशन (उपजा) गोण्डा के जिलाध्यक्ष रईस अहमद के नेतृत्व में आक्रोश बाइक रैली निकाल कर आतंकवाद मुर्दाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद, हिदुस्तान जिंदाबाद, जो हमसे टकराएगा चूर चूर हो जाएगा.... जैसे नारों के साथ विकास खण्ड बभनजोत के प्रांगण में बने शहीद स्तम्भ के सामने नम आंखों से देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।
इस दौरान पुलवामा घटना पर गहरा रोष व्यक्त किया गया। उपजा इकाई मनकापुर के बभनजोत व   छपिया, सादुल्लाह नगर, रेहरा, मनकापुर के पदाधिकारियों, क्षेत्रीय पत्रकारों, युवा समाजसेवियों तथा बुद्धजीवियों ने एक स्वर में घटना की घोर निंदा करते हुए सरकार से त्वरित व प्रभावी कार्यवाही करने तथा सैनिकों के परिजनों को दो करोड़ की आर्थिक सहायता और अनेक प्रकार की सुविधाएं देने की सरकार से मांग की गई। आक्रोश बाइक रैली निपनिया से चलकर खोड़ारे बाजार से वापस होकर गौराचौकी चौराहे पर पहंची।





      उपजा जिलाध्यक्ष रईस अहमद ने रैली को सम्बोधित करते हुए कहा कि जो पुलवामा में हमारे 42 सैनिकों पर आतंकवादियों द्वारा आत्मघाती हमला किया गया, वह बहुत ही निंदनीय व घृणित कृत्य है। इस घटना की उपजा द्वारा घोर निंदा की जा रही है और भारत सरकार से मांग की जाती है कि दहशतगर्दों तथा उन्हें पनाह देने वालों को सबक सिखाया जाय। उन्होंने कहा कि हम लोग इस आक्रोश रैली के माध्यम से पाकिस्तान का विरोध करते हैं, साथ ही हम आतंकवादियों को सन्देश देना चाहते हैं कि जितना उनके देश की पूरी जनसंख्या है, उससे कहीं ज्यादा हमारे देश में दोषी जेलों में क़ैद हैं। जब तुम्हें चाहेंगे, तब मसल देंगे। उन्होंने इस घटना के बदले केंद्र सरकार से सैनिकों को छूट देकर इसका बदला लेने की मांग की। साथ ही शहीद हुए सैनिकों के परिजनों को दो-दो करोड़ रुपये सहित अनेक प्रकार की सुविधाएं प्रदान करने की भी मांग की।




    इस अवसर पर रेहान रजा शाह, दिलीप भट्ट, शैलेन्द्र कौशल श्रीवास्तव, मोहम्मद खालिद, अजय सिंह, सुनील वर्मा, अशफाक अहमद, सौरभ मिश्रा, शरफुद्दीन खान हशमती, राम सुभावन वर्मा, अरुण त्रिपाठी, मास्टर निज़ामुद्दीन काजी इशरत मास्टर इबरार अज़ीज़ अहमद नौखेज अहमद, कुतबुद्दीन सिद्दीक़ी ,अताउल मुस्तफा, हंसराज शर्मा, प्रमोद चौहान,       मोहम्मद अनस, मोहम्मद जैद, बाबर हुसैन, अफसर हुसैन, अमर यादव, नन्द लाल वर्मा, निसार अहमद, अब्दुल रहमान, बब्बू खान सहित अधिकांश पत्रकार तथा क्षेत्रीय नवयुवक समाजसेवक मौजूद रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे