Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा :सुरक्षा पर उठे सवाल, पुलिस की मौजूदगी में परीक्षार्थियों की बाइकों से मोबाइल व नगदी चोरी









अजीज हसन सिद्दीकी
इटियाथोक, गोंडा। क्षेत्र के एक परीक्षा केंद्र पर इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल परीक्षार्थियों की बाइक तथा स्कूटी की डिक्की तोड़कर स्मार्ट मोबाइल फोन के साथ ही नगदी व पर्स उचक्कों द्वारा उड़ा दिया गया। छात्र परीक्षा देकर बाहर निकले तब उन्हें जानकारी हुई। छात्रों ने परीक्षा केंद्र ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए इटियाथोक थाने में तहरीर दी है।





    इटियाथोक थाना क्षेत्र के घनश्याम शुक्ल इंटर कॉलेज बिनोहनी में सनाउल्लाह निवासी विजय गढ़वा इंटरमीडिएट का संस्थागत छात्र है। उसके साथ ही कुछ अन्य साथी छात्रों का सदाशिव इंटर कॉलेज कर्मडीह कला परीक्षा केंद्र है। छात्र यहां परीक्षा देने के बाद जब केंद्र से बाहर निकले तो एक बाइक गायब थी, वहीं एक दूसरी स्कूटी की सीट लॉक टूटा मिला।




परीक्षार्थी सरताज खान, अहमद रजा तथा अजय कुमार विश्वकर्मा का 3 स्मार्ट मोबाइल फोन, दो हजार रुपए नगद पर्स सहित गायब मिला। सनाउल्लाह की बाइक परीक्षा केंद्र से लगभग एक सौ मीटर दूर खड़ी मिली, जिसकी डिक्की में रखा मोबाइल फोन गायब था। बताया जाता है कि परीक्षा केंद्र के बाहर बाइक खड़ा कर परीक्षा देने सभी परीक्षार्थी कमरे में चले गए। 




उसकी सुरक्षा के लिए स्थानीय थाने की पुलिस की ड्यूटी थी। उसके बावजूद एक साथ बाइक स्कूटी से मोबाइल नगदी व पर्स उचक्कों द्वारा उड़ा दिया जाना सुरक्षा और पुलिस ड्यूटी पर सवाल खड़ा करता है। परीक्षार्थियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए स्थानीय थाने में तहरीर दी है।
   इटियाथोक के प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर वर्मा का कहना है कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे