अमरजीत सिंह
अयोध्या ब्यूरो।जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र मे हुई मार्ग दुर्घटना मे चार लोगो की मौत हो गई। और एक गम्भीर रूप से घायल हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजा और लाश को पीएम के लिए भेज दिया।
पहली घटना पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के अयोध्या प्रयागराज हाईवे पर नैपूरा गांव के निकट पेट्रोल पंप के सामने शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे तेज रफ्तार स्पोर्ट्स वाहन ने एक ही बाइक पर सवार दो युवकों को कुचल दिया। हादसे में दोनों युवकों की दर्दनाक मौत हो गई।और एक की गम्भीर रूप से घायल हो गए ।
युवकों की पहचानरबि प्रकाश सिंह ऊर्फ शेरु (30) बीकापुर अयोध्या,राहुल दुबे (23 वर्ष) पुत्र उदय राज निवासी करमपुर बरसावां थाना इब्राहिमपुर जिला अंबेडकर नगर, विकास (25 वर्ष) निवासी छत्तीसगढ़ व के रूप में हुई है।दोनों बाइक सवार मसौधा बाजार के निकट स्थित एक गांव से बारात का निमंत्रण करके बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के अपने घर पातूपुर ईंट भट्ठे पर जा रहे थे।थानाध्यक्ष पूराकलंदर ने बताया कि बाइक पर तीन लोग सवार थे जिनकी पहचान रबि प्रकाश सिंह ऊर्फ शेरु,राहुल दूबे व विकास के रूप मे हुई राहुल और विकास की मौत हो गई ।जबकि गम्भीर रूप से रवि प्रकाश सिंह को जिला अस्पताल भेज गया है।रवि प्रकाश सिंह ऊर्फ शेरु पूर्व ब्लाक प्रमुख शिव कुमार सिंह के भतीजे बताए जाते है।
दूसरी घटना पटरंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार को रानीमऊ चौराहा के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक अज्ञात वाहन खड़ा होने की वजह से बाइक सवार राजेन्द्र प्रसाद पुत्र बाबू 32 वर्ष निवासी मझौटी थाना असन्द्रा जिला बाराबंकी व शमशेर पुत्र अज्ञात 60 वर्ष निवासी मझौटी थाना असन्द्रा जिला बाराबंकी खड़े वाहन से टकरा गए जिससे दोनों लोगो की दर्दनाक मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही डायल100 व थाना पटरंगा के सब इंस्पेक्टर गुड्डू प्रसाद मौके पर पहुंच कर सभी घायलों को सीएचसी मवई भेजवाया जंहा सीएचसी मवई के डॉक्टरों ने दोनो घायलों को मृत घोषित कर दिया।बताया जाता है कि वहाँ अवैध रूप से ट्रक खड़े रहते है जिससे अक्सर दुर्घटना होती रहती है।पटरंगा थाना के सब इंस्पेक्टर गुडडू प्रसाद ने बताया दोनो घायलो को सीएचसी मवई भेजवा दिया गया है।दुर्घटना एक अज्ञात वाहन से हुआ है जो वाहन लेकर फरार हो गया है।तहरीर मिलने पर उचित कार्यवाही की जाएगी।
वही थाना प्रभारी मवई विनोद यादव ने बताया कि परिजनों को सूचित कर दिया गया है।शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ