सुनील उपाध्याय
बस्ती। अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के निर्देश पर जिला कांग्रेस सेवा दल द्वारा माह के अंतिम रविवार को कटेश्वर पार्क स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर झण्डा वंइन एवं झंडा रोहण कार्यक्रम का आयोजन सेवादल के जिलाध्यक्ष गंगा प्रसाद मिश्रा के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम का संचालन संगठक पृथ्वीपाल चौधरी ने किया।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रेम शंकर दिवेदी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद अरे। इस अवसर पर झंडा रोहण किया गया और सेवादल कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का संकल्प लेते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में झूठ की बुनियाद पर बनी नरेंद्र मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने संकल्प लिया। कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रेमशंकर द्विवेदी ने कहा कि किसानों को 17 रूपया राज की दिहाड़ी देने के लिये अपने आगमन पर जनता की गाढ़ी कमाइग् का करोड़ों रूपया उड़ा दिया।
कार्यक्रम में रफीक खान, प्रमोद द्विवेदी, परवेज अहमद, रंजना सिंह, राधा देवी, अलीम अख्तर, गुड्डू सोनकर, राम धीरज चौधरी, शशि भूषण उर्फ पिंटू बाबा, शैलेश कुमार चौधरी, शेर मोहम्मद, मिंटू श्रीवास्तव, कर्मवीर बाबा, श्रीमती राधिका देवी, श्रीमती नीलम विश्वकर्मा, पवन कुमार, रजनीश पाल, अनिल कुमार भारती, कालिंद्री सिंह, दीपक पांडे, दीपू श्रीवास्तव सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ