Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती :हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 2 दर्जन से अधिक लोग झुलसे








सुनील उपाध्याय 
बस्ती । बस्ती जिले में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 2 दर्जन से अधिक लोग झुलस गए हैं। घायलों का जिला अस्पताल में चल रहा है दो की नाजुक हालत को देखते हुए लखनऊ मेडिकल कॉलेज  रेफर कर दिया गया है।





 अन्य की हालत बनी हुई है मामला बनकटी ब्लॉक दुबौली खुर्द का है गांव में आज यज्ञ की पूर्णाहुति का कार्यक्रम चल रहा था की यज्ञ के बगल लगा पताका किसी कारणवश बगल से गुजर रहे 11,000 हाईटेंशन तार से टकरा गया जिसके चलते पूरे पंडाल में अचानक हाई वोल्टेज करंट आ गई और जगह-जगह शॉर्ट सर्किट हो गया । हाईटेंशन के चपेट  में आने से 2 दर्जन से अधिक लोग झुलस गए। घटना के बाद सभी को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुचाया गया । 



जहां कुछ को प्राथमिक इलाज के बाद छोड दिया गया। जबकि 20 लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया । जहां उनकी हालात अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। डॉ विजय तिवारी ने बताया की 2 लोगों की गम्भीर हालात को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना पर जिला अस्पताल पहुँचे बीजेपी सांसद हरीश द्विवेदी ने लोगों का हालचाल जाना साथ ही जिला प्रशासन को बेहतर सुविधाएं देने का निर्देश दिया।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे